22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

Jangalpur Ijtema: जंगलपुर इज्तिमा में उमड़ा जनसैलाब, 20 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी में सामूहिक दुआ के साथ समापन

Jangalpur Ijtema, धनबाद: प्रखंड के जंगलपुर में आयोजित आठ जिलों के तीन दिवसीय इज्तिमा का रविवार को भावुक माहौल में समापन हो गया। अंतिम दिन आयोजित सामूहिक दुआ में 20 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। इस धार्मिक आयोजन में मुंबई, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों से पहुंचे उलेमाओं ने तकरीर के माध्यम से लोगों को आपसी भाईचारे, प्रेम, शांति और नेक अमाल का संदेश दिया।

उलेमाओं ने दिया भाईचारे और इंसानियत का संदेश

इज्तिमा के दौरान उलेमाओं ने अपनी तकरीर में कहा कि सभी धर्मों के लोगों के साथ प्रेम और भाईचारे से रहना चाहिए। उन्होंने समझाया कि इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन उसका नफ्स और शैतान है, जो उसे गलत कामों और गुनाहों की ओर ले जाता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने नफ्स पर काबू रखते हुए बुराइयों से बचना और अच्छे कामों को अपनाना चाहिए। उलेमाओं ने लोगों से एक-दूसरे की गलतियों को माफ करने, अपने गुनाहों के लिए अल्लाह से तौबा करने और समाज में शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीनी तालीम हासिल करना और इस्लाम की शिक्षाओं पर अमल करना हर मोमिन के लिए जरूरी है।

पांच वक्त की नमाज और नेक अमाल पर जोर

तकरीर के दौरान उलेमाओं ने पांच वक्त की नमाज की अहमियत बताई। उन्होंने लोगों से खुद नियमित नमाज अदा करने और दूसरों को भी मस्जिद में आकर इबादत करने की दावत देने की अपील की। उनके अनुसार, नमाज और नेक अमाल के जरिए इंसान अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकता है और दुनिया तथा आखिरत में कामयाबी हासिल कर सकता है।

सामूहिक दुआ में अमन-चैन और मुल्क की तरक्की की कामना

इज्तिमा के अंतिम दिन आयोजित सामूहिक दुआ में देश की सलामती, तरक्की और सुरक्षा के साथ-साथ सभी धर्मों के लोगों के बीच आपसी प्रेम और सद्भाव कायम रहने की कामना की गई। उलेमाओं ने पूरी इंसानियत की भलाई और मुल्क में अमन-चैन के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। दुआ के दौरान इज्तिमा स्थल का माहौल भावुक हो गया। उलेमाओं के हाथ उठाते ही हजारों लोग भी दुआ में शामिल हो गए। कई लोगों की आंखें नम हो गईं। लोग अपने परिवार की सलामती, गुनाहों की माफी और देश में शांति के लिए दुआ मांगते नजर आए। पूरे परिसर में आमीन की सदाएं गूंजती रहीं।

यह भी पढ़ें: Govindpur Illegal Mining Allegations: गोविंदपुर में कांग्रेस के आरोपों पर घमासान, तीन पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने किया पलटवार

इज्तिमा के बाद दस जमातें निकलेंगी

आयोजन के समापन के बाद दस जमातों के अल्लाह के रास्ते में निकलने की जानकारी दी गई। ये जमातें लोगों के बीच ईमान और यकीन की दावत देंगी। साथ ही उन्हें दीनी बातों, पांच वक्त की नमाज और मस्जिद में आकर इबादत करने के लिए प्रेरित करेंगी।

Jangalpur Ijtema 1

स्थानीय लोगों के सहयोग से शांतिपूर्ण आयोजन

आठ जिलों के इस तीन दिवसीय इज्तिमा का आयोजन जंगलपुर के स्थानीय लोगों और ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में स्थानीय लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। 20 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी और सामूहिक दुआ के साथ जंगलपुर का यह धार्मिक आयोजन संपन्न हो गया।

spot_img
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12
Video thumbnail
तोपचांची प्रखंड कार्यालय में परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन
00:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular