26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा ने वृद्धा आश्रम में केक काटकर मनाया मदर्स डे, बुजुर्गों से की मुलाकात

टुंडी के लालमणि वृद्धा आश्रम पहुंचकर डीसी ने जाना बुजुर्गों का हाल, जल संकट दूर करने का दिया आश्वासन

धनबाद, झारखंड:धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा ने इस वर्ष का मदर्स डे बेहद खास अंदाज़ में मनाया। वे रविवार को टुंडी प्रखंड के आसनडाबर स्थित लालमणि वृद्धा आश्रम पहुंचीं और वहां रह रहे असहाय और बेसहारा बुजुर्गों से मुलाकात की। डीसी ने बुजुर्गों के साथ केक काटकर मदर्स डे सेलिब्रेट किया और सभी को जीवन के मूल्यों और संवेदनाओं को समझने का संदेश दिया।

बुजुर्गों को दिया आश्वासन, जल्द होगा जल संकट का समाधान

वृद्धा आश्रम में लंबे समय से जारी जल संकट की समस्या पर भी डीसी ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने आश्रम प्रबंधन को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द पेयजल समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर टुंडी के बीडीओ विशाल कुमार पांडेय और सीओ जितेंद्र प्रसाद भी उपस्थित रहे।

राशन की कमी बड़ी चुनौती, अध्यक्ष ने की मदद की अपील

वृद्धा आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गिद्दी ने बताया कि यहां की सबसे बड़ी चुनौती राशन की स्थायी व्यवस्था है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से आम जनता से अपील की कि वे अपने सामर्थ्य अनुसार मदद करें ताकि यहां रह रहे बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन मिल सके।

यह भी पढ़े : धनबाद: SSP ह्रदीप पी जनार्दनन के नेतृत्व में समीक्षा बैठक, लंबित मामलों की जांच तेज करने का निर्देश

मदर्स डे पर मानवीय संवेदनाओं का अनुपम उदाहरण

डीसी का यह कदम समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है कि मातृत्व सिर्फ जन्म देने तक सीमित नहीं है, बल्कि बुजुर्गों की देखभाल और सम्मान भी हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन समाज में संवेदनशीलता और सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular