30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

राजगंज डिग्री कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य को लेकर विवाद जारी, विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने दोनों पक्षों से की बातचीत

दोनों दावेदारों ने विधायक के सामने पेश किए दस्तावेज, तीन दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

धनबाद, राजगंज : राजगंज डिग्री कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य पद को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए राज्य के विधायक और डिग्री कॉलेज की तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद महतो बुधवार को कॉलेज पहुंचे और दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना।

मालूम हो कि मंगलवार को राजगंज और आसपास के कई पंचायतों के मुखिया और सरपंचों ने विधायक से उनके आवास पर मुलाकात कर इस विवाद को सुलझाने का अनुरोध किया था। इसी क्रम में विधायक बुधवार सुबह 10 बजे कॉलेज परिसर पहुंचे, जहां मुखिया, सरपंच और दोनों दावेदार पहले से मौजूद थे।

विवाद का कारण: किसे मिले प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी?

प्रोफेसर रासू चंद्र महतो और प्रोफेसर जीवाधन महतो के बीच दावेदारी को लेकर बना गतिरोध

इस विवाद की शुरुआत 30 अप्रैल को तब हुई जब कॉलेज के सचिव ने अपने स्तर पर एक पत्र के आधार पर प्रोफेसर रासू चंद्र महतो को फूलमाला पहनाकर प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण करा दिया, जबकि उसी दिन पूर्व प्राचार्य का कार्यकाल समाप्त हो रहा था।

दूसरी ओर, तदर्थ कमेटी की बैठक, जो विधायक की अध्यक्षता में हुई थी, उसमें प्रोफेसर जीवाधन महतो को प्रभारी प्राचार्य के रूप में चयनित किया गया था। सचिव के निर्णय से दोनों पक्षों में विवाद और हंगामा हो गया, जिसके बाद थाने को सूचना दी गई। थाना प्रभारी ने प्राचार्य कक्ष को ताला लगाकर सील कर दिया और कहा कि फैसला होने तक ताला नहीं खुलेगा।

यह भी पढ़े : धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा ने वृद्धा आश्रम में केक काटकर मनाया मदर्स डे, बुजुर्गों से की मुलाकात

विधायक ने सौंपा जांच का जिम्मा मुखियाओं को, तीन दिनों में रिपोर्ट देने का निर्देश

विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कॉलेज में उपस्थित मुखिया को निर्देश दिया कि वे इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच करें और तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपें। दोनों दावेदारों ने अपने-अपने दस्तावेज विधायक के समक्ष प्रस्तुत किए, जिन्हें विधायक ने जांच के लिए संबंधित मुखिया को सौंप दिया।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular