18.7 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

धनसार-गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाइओवर योजना को झटका, टेंडर रद्द

प्रशासनिक कारणों से एनएच डिवीजन ने DPR टेंडर किया रद्द, 1500 करोड़ की परियोजना पर विराम

धनबाद – शहर के सबसे महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को बड़ा झटका लगा है। पथ निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) डिवीजन ने धनसार-गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाइओवर की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) टेंडर को प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया है। इस परियोजना की कुल लंबाई लगभग 15 किलोमीटर है और इसके निर्माण पर 1500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

क्यों खास है यह एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट?

यह फ्लाइओवर धनसार से लेकर गोविंदपुर जीटी रोड तक बनेगा और रास्ते में बैंक मोड़, पूजा टॉकीज, डीआरएम ऑफिस मोड़, रणधीर वर्मा चौक और सरायढेला जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। इसका मुख्य उद्देश्य धनबाद शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाना है।

फ्लाइओवर बनने से क्या होगा फायदा?

  • शहर की ट्रैफिक समस्या का समाधान
    टाटा, बोकारो, रांची से गिरिडीह, देवघर या कोलकाता जाने वाले भारी वाहन सीधे शहर के ऊपर से गुजर सकेंगे, जिससे भीतरी ट्रैफिक पर दबाव कम होगा।

  • यातायात का वैकल्पिक मार्ग मिलेगा
    फ्लाइओवर से जुड़े एप्रोच रोड के माध्यम से शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाना आसान होगा।

  • जाम वाले क्षेत्रों में राहत
    डीआरएम ऑफिस मोड़, रणधीर वर्मा चौक, स्टील गेट, गोल बिल्डिंग तिराहा जैसे ट्रैफिक हॉटस्पॉट पर भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े : पुलिस लाइन धनबाद में कैंटीन का उद्घाटन, SSP हरदीप पी जनार्दनन ने किया शुभारंभ

परियोजना की अगली स्थिति क्या होगी?

फिलहाल टेंडर रद्द होने से इस परियोजना पर अस्थायी विराम लग गया है, लेकिन स्थानीय जनता और व्यापारियों की मांग को देखते हुए संभावना है कि प्रशासन जल्द ही फिर से प्रक्रिया शुरू करेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि अब यह प्रोजेक्ट किस दिशा में आगे बढ़ता है।

spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular