18.7 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल का गौरव दिवस: CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन

रोहन कुमार (12वीं आर्ट्स) ने धनबाद जिले में दूसरा स्थान हासिल कर रचा इतिहास, विद्यालय में मनाया गया सम्मान समारोह

बारियों, गोविंदपुर (धनबाद):  क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन का परिचय देते हुए CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में जबरदस्त सफलता अर्जित की है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में “गौरव दिवस एवं अभिनंदन समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें टॉप करने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को विशेष सम्मान दिया गया।

रोहन कुमार ने 12वीं आर्ट्स में 98.4% अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया

विद्यालय के छात्र रोहन कुमार ने कक्षा 12वीं (आर्ट्स) में 98.4% अंक प्राप्त कर धनबाद जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

वहीं, कक्षा 10वीं में सुजल कुमार मंडल ने 96.4% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

टॉपर्स को माला पहनाकर, मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित

इस समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शमीम अहमद ने की। उन्होंने टॉपर्स को फूलों की माला पहनाई, प्रशस्ति-पत्र और मेडल प्रदान किए और केक काटकर सफलता का जश्न मनाया। उन्होंने टॉपर्स को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान राशि देने की घोषणा भी की।

भावुक पल: अभिभावकों को भी दिया गया सम्मान

समारोह का सबसे प्रेरणादायक दृश्य वह था जब अभिभावकों को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। यह पल न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण था।

कक्षा 10वीं के टॉप 10 छात्र:

  1. सुजल कुमार मंडल – 96.4%

  2. मो. असद इब्राहिम – 93.2%

  3. अमित कुमार साव – 92.6%

  4. अंकिता कुमारी – 92.6%

  5. अंजलि मुर्मू – 92.2%

  6. यासिर अराफात – 91.4%

  7. कुणाल कुमार – 91%

  8. अब्दुल मन्नान – 90.6%

  9. आफरीन परवीन – 89.4%

  10. माहि कुमारी – 88.6%

कक्षा 12वीं के टॉप 10 छात्र:

  1. रोहन कुमार (आर्ट्स) – 98.4%

  2. अमित कुमार (साइंस) – 96%

  3. दीपक सिंह (साइंस) – 95%

  4. नसीम अंसारी – 91%

  5. कृष बरनवाल – 90%

  6. सारा यासमीन अहमद – 89.4%

  7. शम्मा तरन्नुम – 88.8%

  8. बिक्रम मंडल – 88%

  9. निसार अहमद – 87%

  10. श्रुति तिर्की – 85%

विद्यालय प्रबंधन ने दी शुभकामनाएँ

चेयरमैन डॉ. शमीम अहमद, निदेशक श्री ईसा शमीम और प्रधानाचार्या श्रीमती विजेता दास ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि “यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।”

यह भी पढ़े : धनसार-गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाइओवर योजना को झटका, टेंडर रद्द

अनुशासन और गुणवत्ता का प्रतीक बना क्रेसेंट

इस वर्ष क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल ने 100% परीक्षा परिणाम देकर एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि अनुशासनात्मक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रेरणादायक मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।

spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular