25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

झारखंड में शीघ्र बनेगी संगीत नाटक और नृत्य अकादमी : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

कलाकारों के लिए झारखंड सरकार की बड़ी पहल, राज्य बनेगा देश का पहला कलाकार बीमा कराने वाला प्रदेश

रांची – झारखंड सरकार आगामी दो से तीन महीनों में एक स्वायत्त निकाय के रूप में “संगीत, नाटक और नृत्य अकादमी” का गठन करने जा रही है। इस अकादमी के गठन से राज्य के कलाकारों को एक सशक्त मंच मिलेगा और उनकी कलाओं को संरक्षित तथा प्रोत्साहित किया जा सकेगा।

कलाकारों के लिए ₹5 लाख की बीमा योजना

नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद तथा उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जानकारी दी कि झारखंड देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां सभी चिन्हित कलाकारों का ₹5 लाख तक का बीमा कराया जा रहा है। इससे कलाकारों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्राप्त होगी।

एआईटीसी प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा स्मारपत्र

शनिवार को ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल (एआईटीसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुंदन के नेतृत्व में मंत्री से मुलाकात की और झारखंड में संगीत नाटक अकादमी के गठन, ‘सुबह सबेरे’ और ‘शनि परब’ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की मांग रखी। मंत्री ने इस पर सहमति जताते हुए शीघ्र सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

रिहर्सल केंद्र और कला भवन का होगा निर्माण

मंत्री ने बताया कि कलाकारों को अभ्यास स्थल उपलब्ध कराने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में कला केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। गिरिडीह में बस स्टैंड के पास शीघ्र ही एक भव्य कला भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिसके लिए भूमि चिह्नित करने हेतु डीसी द्वारा सीओ को पत्र जारी कर दिया गया है

यह भी पढ़े : झारखंड: परिवहन मजदूर यूनियन की 9 जुलाई 2025 को “अखिल भारतीय आम भारत बंद” केंद्रीय ट्रेड यूनियन के संयुक्त मंच के द्वारा

आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण योजनाएं

राज्य सरकार द्वारा विभिन्न नाट्य दलों को आर्थिक अनुदान भी दिया जा रहा है, जिससे रंगमंच की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण सुनिश्चित हो सके। एआईटीसी को भी सरकारी सहायता देने की घोषणा की गई है।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख लोग

इस अवसर पर एआईटीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुंदन, नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद और वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार उपस्थित थे। सभी ने झारखंड सरकार की सांस्कृतिक नीतियों की सराहना की और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को धन्यवाद दिया।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular