25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

BBMKU कैंपस में 20 मई को होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण, जिला प्रशासन ने ली तैयारियों की समीक्षा

BBMKU कैंपस में माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन करेंगे अनावरण, एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा बैठक की

धनबाद – आगामी 20 मई 2025 को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (BBMKU) कैंपस में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कोयलांचल के जननायक स्व. बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री संतोष कुमार गंगवार तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने लिया तैयारियों का जायजा

शनिवार की संध्या एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री पीयूष सिन्हा के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल का व्यापक निरीक्षण किया गया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, आगमन रूट, स्वागत व्यवस्था, कार्यक्रम मंच, वीआईपी बॉक्स, मीडिया गैलरी, ट्रैफिक प्रबंधन, पुलिस व दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति समेत विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

यूनिवर्सिटी पदाधिकारियों संग बैठक कर दिए निर्देश

निरीक्षण के उपरांत एडीएम ने BBMKU यूनिवर्सिटी कैंपस में एक बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को सुचारू और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा, बैरिकेडिंग, आतिथ्य, मीडिया मैनेजमेंट, और निकास व्यवस्था पर जोर दिया।

इन अधिकारी व पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रसून कौशिक, कार्यपालक अभियंता श्री चंदन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, डीएसपी मुख्यालय श्री शंकर कामती, BBMKU के कुलपति डॉ राम कुमार सिंह, प्रोक्टर डॉ कौशल कुमार, रजिस्ट्रार डॉ डीके सिंह, सहित यूनिवर्सिटी के अन्य शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : झारखंड में शीघ्र बनेगी संगीत नाटक और नृत्य अकादमी : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

BBMKU कार्यक्रम को लेकर व्यापक उत्साह

यह कार्यक्रम कोयलांचल में बिनोद बिहारी महतो की स्मृति को समर्पित एक ऐतिहासिक पहल है, जिससे विद्यार्थियों और आमजन के बीच उनकी विचारधारा और योगदान की प्रेरणा पहुंचेगी। जिला प्रशासन और यूनिवर्सिटी प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन-रात जुटा हुआ है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular