17.1 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: BCCL, CISF और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, अवैध माइंस की गई बंद

बालू गद्दा, कुस्ट कॉलोनी में जेसीबी से की गई भराई, तस्करों के हौसले अब भी बुलंद

धनबाद, 19 मई 2025 — आखिरकार शिकायतों के बाद प्रशासन की नींद टूटी और बीसीसीएल (BCCL), सीआईएसएफ (CISF) तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने घनुवाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत लोदना एरिया के बालू गद्दा, कुस्ट कॉलोनी में अवैध कोयला उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से मुहाने की भराई कर दी।

कार्रवाई सोमवार दोपहर को की गई, जिसमें बीसीसीएल (BCCL) के अधिकारी, सीआईएसएफ (CISF) जवान, और घनुवाडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार मौजूद रहे।

कुंभकर्णी नींद टूटी, आखिर जागा प्रशासन

जैसा कि कहा जाता है, “जब जागे तभी सवेरा।” लंबे समय से मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यह कार्रवाई संभव हो सकी है। इलाके में पिछले कई दिनों से अवैध माइंस के माध्यम से कोयले की निकासी की जा रही थी। अनुमान है कि इस कोयले की तस्करी करके उसे बाजार में बेचा जा रहा था।

पहले भी हुई थी भराई, फिर भी दोबारा चालू हुआ अवैध उत्खनन

बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले भी इसी स्थान पर अवैध मुहाने की भराई की गई थी, लेकिन तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने पुनः उसी मुहाने को खोलकर बीसीसीएल (BCCL) और प्रशासन की नाक के नीचे अवैध उत्खनन शुरू कर दिया।

तस्करों का सिंडिकेट सक्रिय, जान जोखिम में डालकर कर रहे कोयला उत्खनन

स्थानीय सूत्रों की मानें तो इस अवैध कारोबार के पीछे एक संगठित सिंडिकेट काम कर रहा है, जो लोगों को पैसे का लालच देकर खतरनाक मुहानों में भेज रहा है। ये लोग अपनी जान की परवाह किए बिना कोयला निकाल रहे हैं।हालांकि, पुलिस ने कई बार इन तस्करों को चेतावनी दी है, परंतु इन पर कोई असर नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़े : फिल्म “तुम लौट आना जिंदगी” : एक भावनात्मक यात्रा जो समाज की सच्चाई को उजागर करती है

अब तक की कार्रवाई पर्याप्त नहीं, स्थायी समाधान जरूरी

फिलहाल, यह कार्रवाई अस्थायी राहत जरूर देती है, लेकिन जब तक इन अवैध गतिविधियों को सिस्टमेटिक तरीके से जड़ से खत्म नहीं किया जाएगा, तब तक तस्कर दोबारा सक्रिय हो जाएंगे। ज़रूरत है कि बीसीसीएल (BCCL), पुलिस और प्रशासन मिलकर स्थायी समाधान निकाले और सिंडिकेट के मास्टरमाइंड्स को गिरफ्तार करें।

spot_img
Video thumbnail
निरसा:ECL के चापापुर 2 OCP में CISF ने जब्त किया कोयला लदा 3 हाईवा, फिर क्या हुआ जानिए...
03:46
Video thumbnail
जमीन माफियाओं द्वारा राजस्व कर्मचारी की हुई है ह'त्या,दोषियों को जेल भेजे सरकार :अर्जुन मुंडा
01:25
Video thumbnail
छपरा में लायंस क्लब और रोटी बैंक की मानवीय पहल,भिखारी के टूटे कूल्हे का कराया ऑपरेशन...
01:33
Video thumbnail
जब युवा साहित्यकारों और कवियों को BBMKU से मिला सम्मान तो माहौल कुछ ऐसे बना
03:55
Video thumbnail
विधायकी जा रही है आपकी ! सुनते ही बोलें अनंत सिंह हमारा दिक्कतें न है तो तोड़ा दिक्कत हो रहा है
00:39
Video thumbnail
निष्कासन के बाद अनंत सिंह की दहाड़,कहा- जब नीतिसे कुमार नहीं रहें तो पार्टी कोच्चि का...
00:40
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25
Video thumbnail
कुंवारों को शादी का झांसा दे ठगने वाली लूटेरी दुल्हन समेत तीन शातिर पुलिस के चंगुल में...
01:30
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular