17.2 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

बिहार की जीविका दीदियों को मिली आर्थिक मजबूती की नई उड़ान ‘जीविका निधि’

अब जीविका दीदियों का खुद का होगा बैंक – ‘जीविका निधि’

पटना, 20 मई 2025 — ‘जीविका निधि’ बिहार सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब राज्य की लाखों जीविका दीदियों को न केवल अपना बैंक मिलेगा, बल्कि सस्ता ऋण, आसान वित्तीय लेन-देन और आत्मनिर्भरता की नई राह भी खुलेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘जीविका निधि’ की स्थापना को स्वीकृति दी गई है।

‘मेरा बैंक – मेरी शक्ति’: महिलाओं के हाथों में बैंकिंग की बागडोर

‘जीविका निधि’ के रूप में राज्य की महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) को अब अपनी स्वयं की वित्तीय संस्था मिलेगी। इस क्रेडिट कोऑपरेटिव बैंक का गठन बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड के रूप में किया जाएगा, जिसका पंजीकरण बिहार सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 1935 के तहत होगा। इस बैंक के माध्यम से महिलाएं किफायती ब्याज दर पर ऋण प्राप्त कर सकेंगी और अपने छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ा सकेंगी।

बिहार की जीविका दीदियों को मिली आर्थिक मजबूती की नई उड़ान_1

राज्यस्तरीय योजना, ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल

‘जीविका निधि’ की परिकल्पना राज्यस्तर पर की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली हजारों महिलाएं और उनके परिवार सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। बैंक का उद्देश्य SHG सदस्यों को 12% वार्षिक ब्याज दर पर पूंजी ऋण देना है, जिससे वे स्थानीय साहूकारों और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की ऊँची ब्याज दरों से बच सकें। साथ ही बैंकों से ऋण लेने में होने वाली देरी भी खत्म होगी।

महिलाएं ही करेंगी बैंक का संचालन

इस संस्था की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका संचालन महिलाएं स्वयं करेंगी, जिससे महिला सशक्तिकरण को नई ऊर्जा मिलेगी। बैंक के माध्यम से ऋण, बचत, बीमा जैसी सेवाएं दी जाएंगी। सदस्यों की व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुसार ऋण योजनाएं तैयार की जाएंगी और समय पर बड़े ऋण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

1,000 करोड़ रुपये के निवेश से बनेगा ‘जीविका निधि’

इस बैंक की स्थापना और संचालन के लिए कुल 1,000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है:

  • राज्य सरकार से 500 करोड़ रुपये अनुदान स्वरूप
  • 400 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी जीविका की प्राथमिक समितियों से
  • 100 करोड़ रुपये सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्रणाली के लिए
  • 110 करोड़ रुपये की राशि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से

प्रत्येक क्लस्टर लेवल कमिटी को 10 लाख रुपये की दीर्घकालिक जमा राशि दी जाएगी। साथ ही, ‘जीविका निधि’ अन्य वित्तीय संस्थानों जैसे बैंक, नाबार्ड, LIC, SIDBI से ऋण लेने पर राज्य सरकार गारंटी प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें : अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: BCCL, CISF और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, अवैध माइंस की गई बंद

संचालन का ढांचा और पारदर्शिता

‘जीविका निधि’ का संचालन आम निकाय, प्रतिनिधि निकाय, प्रबंधन समिति और पदाधिकारियों के सहयोग से किया जाएगा। संचालन में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए यह पूरी प्रक्रिया बिहार सहकारी समिति अधिनियम, 1935 के अंतर्गत तय नियमों के अनुसार होगी।

‘जीविका निधि’ बिहार सरकार की ओर से ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। इससे न केवल वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि लाखों जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूती भी मिलेगी। यह बैंक महिलाओं के लिए न केवल एक वित्तीय सहायता का साधन होगा, बल्कि यह उनके आत्मविश्वास, सामाजिक पहचान और सशक्तिकरण की नई उड़ान बनेगा।

spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular