25.4 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी हुई टाटा मैजिक 12 घंटे में बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

धनबाद पुलिस: पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से अपराधियों के मंसूबों पर फिरा पानी

धनबाद, झारखंड: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से चोरी गई टाटा मैजिक वाहन और मोबाइल फोन को पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी चार अपराधियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।

मामला क्या है?

रामपुर गांव निवासी गणेश मंडल की टाटा मैजिक को शादी के सामान लाने के लिए किराए पर लिया गया था। लेकिन इसी दौरान चार अज्ञात युवकों ने न केवल वाहन, बल्कि मोबाइल फोन भी छीन लिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्वी टुंडी थाना में कांड संख्या 23/25 धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की तेज़ कार्रवाई

धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी. जनार्दनन के निर्देश पर टुंडी अंचल निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने महज 12 घंटे के भीतर गहन छानबीन और छापेमारी कर चोरी गई टाटा मैजिक वाहन और मोबाइल को बरामद कर लिया।

प्रेस वार्ता में खुलासा

पूर्वी टुंडी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान धनबाद मुख्यालय-2 के डीएसपी धीरेन्द्र नारायण बंका ने इस सफल ऑपरेशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और शेष चार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़े : Success Story: दीदी की नर्सरी – पर्यावरण संरक्षण के साथ आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक कहानी

अपराधियों को सख्त चेतावनी

प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी ने साफ कहा कि धनबाद पुलिस” पूरी तरह सतर्क है और ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”
उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे ऐसे मामलों में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular