29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

टाटानगर से चाकुलिया और चाईबासा के लिए 2 नई ट्रेनों को मंजूरी, समय सारिणी जारी

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: टाटानगर से चाकुलिया और चाईबासा के लिए जल्द शुरू होंगी दो नई मेमू ट्रेन सेवाएं, सांसद विद्युत वरण महतो की पहल लाई रंग।

टाटानगर से चाकुलिया और चाईबासा के लिए दो नई पैसेंजर मेमू ट्रेनों को मंजूरी मिल गई है। समय सारिणी जारी कर दी गई है और उद्घाटन जल्द ही सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में होगा।

टाटानगर रेलवे स्टेशन से यात्रियों को अब दो नई पैसेंजर ट्रेन सेवाओं का लाभ मिलेगा। रेलवे ने टाटानगर से चाकुलिया और टाटानगर से चाईबासा के लिए दो नई मेमू ट्रेनों को मंजूरी प्रदान कर दी है। इन ट्रेनों की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है और जल्द ही इनका औपचारिक उद्घाटन सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में किया जाएगा।

सांसद की पहल रंग लाई

सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि लंबे समय से चाकुलिया और चाईबासा क्षेत्र के यात्रियों द्वारा ट्रेन सेवाओं की मांग की जा रही थी। इस मांग को देखते हुए उन्होंने दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से मुलाकात कर प्रस्ताव रखा। रेल प्रशासन ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा, जिसे स्वीकृति मिल गई।

नई ट्रेनों की समय सारिणी

  1. टाटानगर–चाकुलिया मेमू ट्रेन

    • टाटानगर से प्रस्थान: सुबह 11:00 बजे

    • चाकुलिया आगमन: दोपहर 12:45 बजे

    • चाकुलिया से वापसी: दोपहर 3:00 बजे

    • टाटानगर वापसी: शाम 5:00 बजे

  2. टाटानगर–चाईबासा मेमू ट्रेन

    • टाटानगर से प्रस्थान: रात 8:55 बजे

    • चाईबासा आगमन: रात 11:00 बजे

    • चाईबासा से वापसी (अगले दिन): सुबह 3:20 बजे

    • टाटानगर वापसी: सुबह 5:45 बजे

यह भी पढ़े : शराब घोटाला: आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए एसीबी ने मांगी 7 दिनों की रिमांड

इन नई ट्रेनों की शुरुआत से चाकुलिया और चाईबासा के निवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। यह निर्णय न केवल स्थानीय यात्रियों की मांगों को पूरा करता है, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी मजबूत करता है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular