रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: टाटानगर से चाकुलिया और चाईबासा के लिए जल्द शुरू होंगी दो नई मेमू ट्रेन सेवाएं, सांसद विद्युत वरण महतो की पहल लाई रंग।
टाटानगर से चाकुलिया और चाईबासा के लिए दो नई पैसेंजर मेमू ट्रेनों को मंजूरी मिल गई है। समय सारिणी जारी कर दी गई है और उद्घाटन जल्द ही सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में होगा।
Highlights:
टाटानगर रेलवे स्टेशन से यात्रियों को अब दो नई पैसेंजर ट्रेन सेवाओं का लाभ मिलेगा। रेलवे ने टाटानगर से चाकुलिया और टाटानगर से चाईबासा के लिए दो नई मेमू ट्रेनों को मंजूरी प्रदान कर दी है। इन ट्रेनों की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है और जल्द ही इनका औपचारिक उद्घाटन सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में किया जाएगा।
सांसद की पहल रंग लाई
सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि लंबे समय से चाकुलिया और चाईबासा क्षेत्र के यात्रियों द्वारा ट्रेन सेवाओं की मांग की जा रही थी। इस मांग को देखते हुए उन्होंने दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से मुलाकात कर प्रस्ताव रखा। रेल प्रशासन ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा, जिसे स्वीकृति मिल गई।
नई ट्रेनों की समय सारिणी
टाटानगर–चाकुलिया मेमू ट्रेन
टाटानगर से प्रस्थान: सुबह 11:00 बजे
चाकुलिया आगमन: दोपहर 12:45 बजे
चाकुलिया से वापसी: दोपहर 3:00 बजे
टाटानगर वापसी: शाम 5:00 बजे
टाटानगर–चाईबासा मेमू ट्रेन
टाटानगर से प्रस्थान: रात 8:55 बजे
चाईबासा आगमन: रात 11:00 बजे
चाईबासा से वापसी (अगले दिन): सुबह 3:20 बजे
टाटानगर वापसी: सुबह 5:45 बजे
यह भी पढ़े : शराब घोटाला: आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए एसीबी ने मांगी 7 दिनों की रिमांड
इन नई ट्रेनों की शुरुआत से चाकुलिया और चाईबासा के निवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। यह निर्णय न केवल स्थानीय यात्रियों की मांगों को पूरा करता है, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी मजबूत करता है।






















