25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

निरसा ओसीपी में संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त

कोयला चोरों का हौसला बुलंद, दिनदहाड़े चोरी, CISF और ECL सिक्योरिटी की कार्रवाई से हड़कंप,

धनबाद: निरसा थाना अंतर्गत ECL मुगमा एरिया की निरसा ओसीपी में कोयला चोरी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले जहां रात के अंधेरे में चोरी होती थी, अब कोयला चोर दिनदहाड़े भी सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार को CISF और ECL सिक्योरिटी टीम ने संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया, जिससे कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया।

मुखिया संघ अध्यक्ष का बड़ा बयान

मुखिया संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, “निरसा ओसीपी में रात में पिकअप वैन और छोटे वाहनों से कोयला चोरी होती थी। अब चोर इतने निडर हो गए हैं कि दिन में भी खुलेआम कोयले की लूट हो रही है। यह सीधे तौर पर पुलिस और प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल खड़ा करता है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम इस गंभीर मुद्दे को लेकर जल्द ही नए एसएसपी से मिलकर शिकायत करेंगे, ताकि इस गैरकानूनी गतिविधि पर सख्त कार्रवाई हो सके।”

यह भी पढ़े : भव्य स्वागत के लिए तैयार पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक रोड शो और 50,000 करोड़ की विकास सौगात

प्रशासनिक कार्रवाई की मांग तेज

कोयला चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। सभी की नजरें अब नए एसएसपी की भूमिका पर टिकी हैं। क्या प्रशासन इस संगठित कोयला तस्करी पर रोक लगाएगा या फिर यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा?

रिपोर्ट: संदीप कुमार शर्मा

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular