25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

देवघर में रचा जाएगा इतिहास : राष्ट्रपति के हाथों 50 भविष्य के डॉक्टरों को मिलेगा सम्मान

एम्स देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा और तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क

देवघर, झारखंड: देवघर शहर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। 11 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और 50 एमबीबीएस विद्यार्थियों को अपने हाथों से मेडल देकर सम्मानित करेंगी। इस मौके को लेकर प्रशासन और एम्स प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

राष्ट्रपति के देवघर आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी अजित पीटर डुंगडुंग ने एयरपोर्ट, बाबा बैद्यनाथ मंदिर और एम्स परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने विधि व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को फुलप्रूफ इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एम्स ऑडिटोरियम में होगा भव्य दीक्षांत समारोह

देवघर एम्स का यह पहला दीक्षांत समारोह ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जिसमें एक हजार लोगों के बैठने की सुविधा रहेगी। राष्ट्रपति 11 जून को दोपहर करीब ढाई बजे कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। समारोह में पास आउट हो रहे पहले बैच के 50 एमबीबीएस छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़े : EPFO 3.0 लॉन्च: अब PF निकालना होगा आसान, मोबाइल, UPI और ATM से मिलेगी सीधी सुविधा

एम्स में तैयारियां जोरों पर, मिलेगा सम्मान और दिखेगा विकास

एम्स प्रबंधन राज्य सरकार के समन्वय से समारोह की तैयारियों में जुटा है। ऑडिटोरियम को सजाया जा रहा है और एक व्यापक प्रेजेंटेशन की तैयारी चल रही है, जिसमें एम्स की अब तक की उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं दिखाई जाएंगी। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

बाबा धाम में करेंगी पूजा-अर्चना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर दौरे के दौरान 11 जून को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगी। यह दौरा दो दिवसीय होगा, जो 10 जून से शुरू होगा। इससे पहले प्रशासन एयरपोर्ट से लेकर मंदिर तक की रूटलाइन की तैयारियों का गहन निरीक्षण कर चुका है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular