छपरा के सीढ़ी घाट के पास 19 वर्षीय युवक की हत्या, बाजार सब्जी लेने निकला था अभिजीत, लौटकर घर नहीं आया
बिहार: छपरा शहर में हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा हत्या मामले में अज्ञात अपराधियों ने एक 19 वर्षीय मैट्रिक पास छात्र की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना नगर थाना क्षेत्र के राहत रोड स्थित सीढ़ी घाट इलाके की है। मृतक की पहचान मिशन रोड निवासी राजू श्रीवास्तव के पुत्र अभिजीत श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जिसने हाल ही में मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
Highlights:
हत्या से थर्राया शहर, बढ़ती अपराध दर पर चिंता
परिजनों के अनुसार, अभिजीत मंगलवार की दोपहर बाजार सब्जी लेने के लिए घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। कुछ समय बाद स्थानीय राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि सीढ़ी घाट के पास एक युवक लहूलुहान अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को छपरा सदर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह बभी पढ़े : झरिया की नई दुनिया में मौत का साया: कोरीबांध निवासी मोचिया की संदिग्ध हालत में मौत
शहर में सुरक्षा को लेकर बढ़ा तनाव
थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौके से कुछ महत्वपूर्ण सुराग बरामद किए गए हैं। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। इस हत्या के मामले में जांच तेज कर दी गई है।
इस घटना के बाद मोहल्ले में मातम का माहौल है। परिजन बदहवास हैं और इलाके में दहशत फैली हुई है। स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला है और सभी ने प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि छपरा हत्या का यह सिलसिला खत्म हो।
छपरा में बढ़ता अपराध: आंकड़े और चिंता
छपरा में हाल के दिनों में हत्या, लूट और अपहरण जैसे संगीन अपराधों में तेजी से वृद्धि देखी गई है। यह छपरा हत्या का एक और उदाहरण है कि किस तरह आम लोगों की सुरक्षा खतरे में है।
स्थानीय निवासियों की मांग:
हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी
इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई





















