26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Bangalore Stampede: बेंगलुरु भगदड़ पर कर्नाटक सरकार की सख्त कार्रवाई: RCB के मार्केटिंग हेड समेत 4 गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Bangalore Stampede: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर RCB की विजय परेड में मची भगदड़ के बाद सरकार ने गंभीर लापरवाही मानते हुए आयोजकों और RCB अधिकारियों पर कार्रवाई की, कई गिरफ्तार, पुलिस अधिकारी निलंबित।

Bangalore Stampede: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर RCB की विजय परेड के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 56 के घायल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब कर्नाटक सरकार ने इस मामले में RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।

निखिल सोसाले को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर मुंबई की फ्लाइट लेने से पहले गिरफ्तार किया गया। वह डायजियो इंडिया में RCB के मार्केटिंग और राजस्व प्रमुख हैं। इसके साथ ही DNA एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के तीन कर्मचारियों — किरण, सुमंथ और सुनील मैथ्यू को भी हिरासत में लिया गया है।

मुख्यमंत्री के आदेश पर कार्रवाई तेज

यह गिरफ्तारी कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के निर्देश पर की गई है। उन्होंने RCB प्रबंधन, आयोजन कंपनी और KSCA अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने और आवश्यक गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। एफआईआर में गंभीर लापरवाही के आरोप हैं, हालांकि हत्या के आरोप शामिल नहीं हैं।

पूछताछ जारी, KSCA अधिकारी फरार

सभी आरोपियों से कुब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में पूछताछ जारी है। वहीं कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के सचिव और कोषाध्यक्ष फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनके घर पहुंची थी, लेकिन वे वहां नहीं मिले।

RCB के ट्वीट से फैला था जनसैलाब

गौरतलब है कि 4 जून को RCB ने अपनी पहली IPL जीत के जश्न की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। RCB का ट्वीट वायरल हो गया और लाखों लोग चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर पहुंच गए। पुलिस से पूर्व अनुमति के बिना यह आयोजन किया गया था, और बाद में मांगी गई अनुमति पुलिस द्वारा ठुकरा दी गई थी।

यह भी पढ़े : Haridwar POCSO Case: हरिद्वार में BJP महिला नेता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, बॉयफ्रेंड संग हुई गिरफ्तार

शीर्ष पुलिस अधिकारी निलंबित

सरकार ने इस घटना की लापरवाही के लिए कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जिनमें बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद का नाम प्रमुख है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular