25.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

Lucknow Rape: 2.5 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, 24 घंटे में मिला न्याय

Lucknow Rape: ढाई साल की मासूम के साथ दरिंदगी के बाद आरोपी 24 घंटे में एनकाउंटर, लखनऊ पुलिस की फुर्ती ने दिलाया त्वरित न्याय”

Lucknow Rape: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ढाई साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी करने वाले आरोपी दीपक वर्मा को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एनकाउंटर में ढेर कर दिया। यह घटना आलमबाग इलाके में बुधवार देर रात हुई थी, जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया।

कैसे हुई ये वीभत्स घटना?

उन‍्नाव का एक परिवार आलमबाग मेट्रो स्टेशन के पास फुटपाथ पर सो रहा था। रात करीब 1 बजे, आरोपी दीपक वर्मा बच्ची को मां के बगल से उठाकर मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट के पास ले गया और वहां उसने हैवानियत की हदें पार कर दीं।
बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बहने लगा। उसके रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने परिजनों को जगाया। बच्ची को तुरंत लोकबंधु अस्पताल और फिर गंभीर हालत में केजीएमयू (KGMU) में भर्ती कराया गया।

आरोपी का बैकग्राउंड और गिरफ्तारी

  • आरोपी दीपक वर्मा, ऐशबाग का रहने वाला था।

  • रेलवे स्टेशन पर पानी सप्लाई करता था और जागरण में झांकी सजाने का काम करता था।

  • 300 से अधिक CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने दीपक की पहचान की। उसकी स्कूटी का नंबर भी ट्रेस किया गया।

  • पुलिस ने उस पर ₹1 लाख का इनाम घोषित किया था।

एनकाउंटर: कैसे हुआ सामना?

गुरुवार देर रात आलमबाग थाना क्षेत्र के मवैया इलाके में पुलिस ने दीपक को घेर लिया, आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मासूम की हालत और प्रशासन की प्रतिक्रिया

बच्ची की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। केजीएमयू (KGMU) में ICU में उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बच्ची के परिजनों को आश्वासन दिया कि न्याय मिलेगा, और उसने 24 घंटे में वादा पूरा कर दिखाया।

यह भी पढ़े : Jharkhand News: में पहली बार लेप्रोस्कोपी से फेफड़े और डायाफ्राम का सफल ऑपरेशन – रामगढ़ के वृंदावन पोलीडॉक अस्पताल की ऐतिहासिक उपलब्धि

जनता में आक्रोश, पुलिस की तारीफ

इस वीभत्स घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखा गया। लेकिन पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई ने आम जनता का भरोसा मजबूत किया है। सोशल मीडिया पर भी लोग पुलिस की प्रशंसा कर रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular