26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धनबाद: सांसद ढुलू महतो के समर्थक और कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के बेटे में पार्किंग को लेकर भिड़ंत

धनबाद प्रभातम मॉल में मचा हंगामा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया माहौल शांत

धनबाद, 06 जून 2025: धनबाद शहर के प्रभातम मॉल में शुक्रवार रात उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई जब सांसद ढुलू महतो के प्रतिनिधि प्रेम महतो और कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के बेटे रणवीर सिंह के बीच वाहन पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी और जोरदार बहस के बाद मामला हाथापाई तक पहुंचता दिखा, लेकिन मौके पर पहुंची धनबाद और बरवाअड्डा थाना की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

क्या हुआ था विवाद का कारण?

सूत्रों के अनुसार, सांसद प्रतिनिधि प्रेम महतो अपने परिवार के साथ मॉल में फिल्म देखने पहुंचे थे। फिल्म समाप्त होने के बाद जब वे अपनी गाड़ी के पास पहुंचे, उसी समय रणविजय सिंह का बेटा रणवीर सिंह अपने निजी बॉडीगार्ड के साथ मॉल में फिल्म देखने लग्ज़री गाड़ी से पहुंचा।

रणवीर के बॉडीगार्ड ने प्रेम महतो की गाड़ी को पार्किंग से हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस छिड़ गई। प्रेम महतो परिवार के साथ गाड़ी हटाकर निकल गए, लेकिन कुछ देर बाद वे अपने समर्थकों के साथ दोबारा मॉल लौटे और रणवीर सिंह तथा उसके बॉडीगार्ड से टकराव की स्थिति बन गई।

यह भी पढ़े : ईद-उल-जुहा (बकरीद) को लेकर गिरिडीह शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च, डीसी-एसपी ने दी सामाजिक सौहार्द की अपील

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की शांति व्यवस्था

मॉल में हंगामा बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। धनबाद और बरवाअड्डा थाना की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर विवाद को शांत कराया। बताया जा रहा है कि ढुलू महतो के समर्थकों की आक्रामकता को देखते हुए रणविजय सिंह का बेटा और उसके बॉडीगार्ड पीछे हट गए और अपनी गाड़ी के साथ मॉल से निकल गए।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular