25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Hajipur News: तेजस्वी यादव के काफिले में ट्रक ने मारी टक्कर, सुरक्षा में बड़ी चूक – 3 लोग गंभीर रूप से घायल

Hajipur News: रात 2 बजे NH-22 पर हादसा, खुद तेजस्वी यादव ने मौके पर बताया घटनाक्रम, ट्रक चालक हिरासत में

Hajipur News: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के काफिले में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। हाजीपुर के गोरौल क्षेत्र स्थित एनएच-22 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने तेजस्वी यादव के काफिले में खड़ी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे काफिले में शामिल एक ड्राइवर, एक दरोगा और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा उस समय हुआ जब तेजस्वी यादव मधेपुरा से पटना लौटते समय रात करीब 2:00 बजे गोरौल में चाय पीने के लिए रुके हुए थे। तेजस्वी यादव ने स्वयं घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, “जिस जगह हम खड़े थे वहां से महज 5 फीट की दूरी पर यह घटना घटी। अगर ट्रक थोड़ा भी अनियंत्रित होता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।”

काफिले की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, अस्पताल में भर्ती घायल सुरक्षाकर्मी

हादसे में तेजस्वी यादव की सुरक्षा में लगी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वैशाली के सिविल सर्जन, और वैशाली के सिविल सर्जन भी पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “देश में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या चिंताजनक है, और इस मामले में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

ट्रक चालक हिरासत में, 10 किलोमीटर पीछा कर ट्रक जब्त

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को 10 किलोमीटर दूर सराय टोल टैक्स के पास से पकड़ लिया, और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। RJD विधायक डॉ. मुकेश रोशन ने शंका जाहिर की कि ट्रक चालक नशे में हो सकता है, और पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।

यह भी पढ़े : धनबाद: सांसद ढुलू महतो के समर्थक और कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के बेटे में पार्किंग को लेकर भिड़ंत

फिलहाल कोई जानमाल की बड़ी क्षति नहीं, लेकिन सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई

हालांकि इस दुर्घटना में कोई जानमाल की बड़ी हानि नहीं हुई है, लेकिन यह घटना VIP सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक मानी जा रही है, जिस पर आने वाले दिनों में सियासी बहस तेज हो सकती है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular