25.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

Meghalaya Honeymoon Murder: मेघालय हनीमून मर्डर केस पत्नी सोनम ने प्रेमी के साथ रचा राजा रघुवंशी की हत्या का षड्यंत्र?

Meghalaya Honeymoon Murder: लव स्टोरी से लेकर हत्या तक, जानिए कैसे पति की हत्या में बदल गया प्यार | पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Meghalaya Honeymoon Murder: मेघालय हनीमून मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की संलिप्तता सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, सोनम ने अपने पूर्व प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची, जिसमें भाड़े के हत्यारों की मदद ली गई थी। यह मामला अब प्यार, धोखा और कत्ल की एक सनसनीखेज कहानी बन चुका है।

लव स्टोरी: एक प्लाईवुड फैक्ट्री से शुरू हुआ था प्यार

सोनम और राज कुशवाह की पहली मुलाकात इंदौर में सोनम के पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में हुई थी, जहां राज काम करता था। राज सोनम से 5 साल छोटा था और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। लेकिन सोनम की शादी 11 मई को राजा रघुवंशी से तय हो गई।

हनीमून बना मौत का सफर: 11 दिन में सब कुछ खत्म

  • 11 मई 2025: सोनम और राजा की शादी

  • 20 मई: कपल हनीमून पर मेघालय पहुंचा

  • 22 मई: ‘लिविंग रूट्स ब्रिज’ देखने गए

  • 23 मई: दोनों लापता

  • 24 मई: स्कूटर लावारिस मिला

  • 2 जून: राजा का शव वेईसावडॉन्ग झरने के पास मिला

  • 9 जून: सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पकड़ी गई

पुलिस का दावा: राज कुशवाह है मास्टरमाइंड

मेघालय पुलिस के डीजीपी आई नोंगरांग के अनुसार, राज कुशवाह ने ही भाड़े के हत्यारों को सुपारी दी थी। सोनम ने पति को मरवाने के लिए इस साजिश में सहयोग दिया।

ALSO READ: Patna Crime : पटना में दिल दहला देने वाली वारदात घर में घुसकर मां-बेटी की गोली मारकर हत्या, पिता गंभीर घायल

परिवारों की प्रतिक्रियाएं

  • राजा के भाई ने कहा: “यदि सोनम दोषी पाई जाती है तो उसे सख्त सजा मिले।”

  • सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी बोले: “मेरी बेटी निर्दोष है, CBI जांच होनी चाहिए। पुलिस के पास कोई ठोस सबूत नहीं है।”


spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular