42.5 C
Jharkhand
Tuesday, April 21, 2026

Dhanbad News: बरवाअड्डा में जमीन विवाद को लेकर बमबाजी, 4 लोग बाल-बाल बचे

Dhanbad News: कृष्णा कुंज आवासीय परिसर में बाइक सवार अपराधियों ने फेंके बम, एक जिंदा बम बरामद; पुलिस जांच में जुटी

Dhanbad News:  बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी कल्याणपुर-बरवाअड्डा के समीप स्थित कृष्णा कुंज आवासीय परिसर में सोमवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने बम फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की। इस घटना में चार लोग बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही जमीन कारोबारी लखीराम महतो समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बरवाअड्डा पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बरामद किया जिंदा बम

सूचना मिलने पर बरवाअड्डा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को मौके से एक जिंदा बम बरामद हुआ, जिसे बाद में पानी में डालकर निष्क्रिय (डिफ्यूज) किया गया और अपने साथ ले जाया गया।

करोड़ों की जमीन का मामला

मिली जानकारी के अनुसार, जीटी रोड से बड़ापिछरी की ओर जाने वाली ग्रामीण सड़क पर एक बड़े भू-भाग में जमीन की प्लॉटिंग कर बिक्री की जा रही है। बताया जाता है कि यह जमीन करोड़ों रुपये की है और इसकी बिक्री कुछ स्थानीय लोग बाहरी व्यक्तियों के साथ मिलकर कर रहे हैं।

घटना के समय पारस महतो, ब्रह्मदेव रवानी, प्रहलाद और भानु साव सहित अन्य लोग गार्ड रूम में ताश खेल रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो अपराधी जीटी रोड की ओर से आए और झोले से बम निकालकर गार्ड रूम की ओर फेंका। बम बिजली के तार से टकराकर जोरदार आवाज के साथ गार्ड रूम के पास गिरा। धमाके की आवाज सुनकर गार्ड रूम में मौजूद लोग भागकर बाहर निकलने लगे। इसी दौरान अपराधियों ने एक और बम जमीन कारोबारियों की ओर निशाना बनाकर फेंका, जो फटा नहीं। इसी कारण सभी लोग सुरक्षित बच गए।

रंगदारी और जमीन विवाद की आशंका

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त जमीन में बैंक मोड़ का एक व्यक्ति अपनी हिस्सेदारी बताकर हिस्सा मांग रहा है। कुछ दिनों पहले वह कृष्णा कुंज भी आया था और प्लॉटिंग कर रहे स्थानीय जमीन कारोबारियों से जमीन में हिस्सा मांगा था।

ALSO READ: Dhanbad News: साना गांव में कृषक गोष्ठी का आयोजन किसानों को मिली नई कृषि तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी

पुलिस ने प्लॉटिंग कर रहे लोगों से इस जमीन के काम से जुड़े व्यक्तियों, निवेशकों और हिस्सेदारी जताने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली है। प्रथम दृष्टया यह घटना रंगदारी और जमीन विवाद का परिणाम प्रतीत हो रही है। इस घटना के बाद जमीन कारोबारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है।

spot_img
Video thumbnail
महिलाओं को व्यक्तिगत निखारने,उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने के लिए VG पैजेंट्स का हुआ शुभारंभ
03:01
Video thumbnail
कोलकुसमा में न्यूबर्ग प्लस लेबोरेट्री एवं केयर IVF का मेयर संजीव सिंह विधायक रागिनीं ने किया उद्घाटन
04:54
Video thumbnail
महिला विरोधी पार्टी होने का कांग्रेस पर लगा दाग मिटाने के लिए जिला अध्यक्ष ने दी सफाई....
03:47
Video thumbnail
7 साल में आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते 10 हजार आदिवासी बेटियों के साथ अत्याचार:रघुनाथ दास
00:52
Video thumbnail
7 साल में सिर्फ घोटाला,हेमंत ने झारखंड को JMM का ATM बना कर रख दिया:रघुनाथ दास का बड़ा हमला
00:51
Video thumbnail
प्रिंस-ढुलु सम्बंध की जांच को DGP को लिखे पत्र की सरकार केंद्रीय एजेंसी से करा लें जांच:संजीव सिंह
01:41
Video thumbnail
केंदुआडीह भुधंसान:धनबाद MP ढुलु महतो का बयान,बेलगड़िया में घर छोटे-छोटे हैं इसलिए लोग जाना नही चाहते!
00:50
Video thumbnail
गरीबों के डॉ मानस कु साहा को गोविंदपुर नागरिक समिति ने दी सच्ची श्रद्धांजलि,प्रतिमा का हुआ अनावरण..
00:53
Video thumbnail
रॉन्ग साइड ड्राइविंग और प्रशासनिक उदासीनता गोविंदपुर में महाजाम की असली वजह:नागरिक समिति
00:59
Video thumbnail
नागरिक समिति गोविंदपुर की स्वर्ण जयंती के मौके पर गरीबों के डॉक्टर मानस कु साहा की प्रतिमा अनवारण...
06:18

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!