33.8 C
Jharkhand
Wednesday, June 3, 2026

गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डुमरी SDPO सुमित प्रसाद के नेतृत्व में 16 चोरी की बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार…

 

IMG 20250731 WA0083

GIRIDIH: गिरिडीह जिले के डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार,पिछले दीनो निमियाँघाट थाना क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड इसरी बाजार स्थित एक हार्डवेयर दुकान के पास से बाइक JH-10AV-4684 की चोरी की गई थी। इस मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस कप्तान डॉ. कुमार विमल के निर्देश पर SDPO डुमरी सुमित प्रसाद की मॉनिटरिंग में डुमरी पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया.

SDPO सुमित प्रसाद ने बताया कि जांच के क्रम में तकनीकी टीम, मुखबिरों और CCTV फुटेज की सहायता से मुख्य आरोपी की पहचान की गई। इसी बीच सूचना मिली कि देवघर जिले के मधुपुर रेलवे स्टेशन पर GRP टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति सुनील ठाकुर, पिता सुदामा ठाकुर, ग्राम चरकखुर्द, थाना मनियाडीह, जिला धनबाद को पकड़ा है। निमियाँघाट पुलिस की टीम ने मधुपुर पहुंचकर उससे पूछताछ की, जिसमें उसने कई स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करने और गिरिडीह के किशन यादव उर्फ प्रदीप एवं सचिन कुमार राय को बाइक बेचने की बात स्वीकार की,SDPO सुमित प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरनी पटहरिया, गादी श्रीरामपुर स्थित किशन यादव के घर से कुल 14 चोरी की बाइक बरामद की गईं। वहीं, सचिन कुमार राय के पास से भी 2 चोरी की बाइक बरामद हुईं। तीनों आरोपियों ने अपने-अपने स्वीकारोक्ति बयान में वाहन चोर गिरोह में शामिल होने और बाइक बेचने की बात स्वीकारी है.

IMG 20250731 WA0084

SDPO सुमित प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी और बताया कि गिरिडीह पुलिस की ये कार्रवाई संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता है। चोरी के अन्य मामलों की भी जांच जारी है, जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं.

बाइक चोरी से बचने के लिए SDPO डुमरी सुमित प्रसाद की ओर से कुछ सुझाव दिए जा रहे है जो काफी हद तक मददगार
हो सकता है ये सुझाव निम्न प्रकार हैँ:

1) बाइक में अलग से मजबूत ताले का उपयोग करें,U-लॉक या चेन लॉक जैसे मजबूत तालों का उपयोग करके अपनी बाइक को सुरक्षित करें। पहियों और फ्रेन को एक साथ लॉक करें ताकि चोरों के लिए बाइक को उठाना मुश्किल हो।

2) अपनी बाइक सुरक्षित स्थान पर पार्क करें,अपनी बाइक को अच्छी तरह से रोशनी वाले और व्यस्त स्थानो पर पार्क करें। भीड़-भाड़ वाली जगहो पर, जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हो, वहां पार्क करे।

3) बाइक को पंजीकृत करवाएं,अपनी बाइक को स्थानीय पुलिस विभाग या किसी मान्यता प्राप्त संगठन के साथ पंजीकृत करवाएं। इससे चोरी होने की स्थिति में, आपकी बाइक को ढूंढने और वापस करने में आसानी होगी.

4) जीपीएस ट्रैकर लगवाएं,एक जीपीएस ट्रैकर लगवाने से आप अपनी बाइक की लोकेशन का पता लगा सकते हैं, खासकर अगर वह चोरी हो जाए।

5 ) बाइक चोरी होने पर तुरंत पुलिस को रिपोर्ट करें,अगर आपकी बाइक चोरी हो जाती है, तो तुरंत पुलिस को रिपोर्ट करें। पुलिस को घटना की जानकारी दें और अपनी बाइक का विवरण (जैसे, रंग, मॉडल, सीरियल नबर) और कोई भी पहचान योग्य निशान बत्ताए।

6) बाइक के पुर्जे सुरक्षित करें,एक विकल्प के रूप में बाइक के पुर्जे यथा पहिए, सीट, आदि जैसे आसानी से हटाए जा सकने वाले पुर्जों को अपने साथ ले जाएं
या लॉक करें।

7) CCTV की निगरानी में बाइक पार्क करें,जहाँ तक हो सके, अपनी बाइक को CCTV कैमरे की निगरानी में पार्क करें

B)स्मार्ट अलार्म सिस्टम लगाये

मोशन सेंसर और वाइब्रेशन डिटेक्टर वाले अलार्म सिस्टम का उपयोग अपनी बाइक में करें ये ज्यादा महँगा भी नहीं आता है।

spot_img
Video thumbnail
सात जिंदगियां लीलने वाली बस पर कार्रवाई, बंगाल टाईगर से वंदे भारत बन चल रही थी सड़क पर...
00:57
Video thumbnail
श्री श्याम भक्त मंडल के स्वर्ण जयंती महोत्सव की सफलता पर सम्मान समारोह, सहयोगियों का जताया आभार...
01:15
Video thumbnail
भगोड़े प्रिंस खान गिरोह पर अब बोकारो पुलिस का शिकंजा,BMW प्लांट मैनेजर को धमकी देने वाला गुर्गा राकेश
02:33
Video thumbnail
पुलिस ऑफिसर्स को धनबाद SSPप्रभात कुमार की पाठशाला में मिली अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की नसीहत
03:52
Video thumbnail
BBMKU का ई न्यूज़ लेटर रिलीज होते हीं दुनियाभर में हुआ वायरल,मिलने लगा जबरदस्त रिस्पॉन्स,एक क्लिक में
04:28
Video thumbnail
2017 के होमगार्ड अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने का JLKM ने उठाया बीड़ा, सदन में जयराम महतो फिर उठाएंगे.
05:53
Video thumbnail
जमुआ:आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका पद पर शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ चयन...
01:26
Video thumbnail
लालू के लाल तेजप्रताप यादव गोपियों संग बांसुरी बजाते खूब हो रहे हैं वायरल...
01:07
Video thumbnail
धनबाद सिटी सेंटर के निकट सघन ट्रैफिक जांच अभियान में सीट बेल्ट,हेलमेट,ब्लैक फ़िल्म को ले सख्ती,लहरिया
05:58
Video thumbnail
वेंडिंग ज़ोन,EVM वेयर हाउस कोहिनूर मैदान एप्रोच सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के आड़े आया वकीलों का सिरिस्ता
02:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!