26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

वंदना कुमारी ने JPSC परीक्षा में पाई शानदार सफलता, ‘द ग्रेट लाइब्रेरी’ और BSS कॉलेज ने किया सम्मानित…

IMG 20250731 WA0086

धनबाद:ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली वंदना कुमारी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में 170वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि अपने शिक्षकों, लाइब्रेरी, और समाज का भी नाम रोशन किया है।

वंदना ने ‘द ग्रेट लाइब्रेरी’, धनबाद में रहकर अध्ययन किया और कड़ी मेहनत के बल पर यह सफलता अर्जित की।

सम्मान समारोह में खुशी का माहौल

इस उपलब्धि पर B.S.S. महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. करुणा ने वंदना को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया, साथ ही मिठाई खिलाकर बधाई दी।

उन्होंने कहा –

“वंदना ने यह साबित किया है कि मेहनत और समर्पण से कोई भी छात्र-छात्रा ऊँचाइयों को छू सकता है, चाहे वह कहीं से भी आता हो।”

वंदना की प्रेरणादायक बातें:

“मैं ग्रामीण क्षेत्र से आती हूं, लेकिन अपने सपनों को ऊंचा रखा। माता-पिता का सहयोग, शिक्षकों का मार्गदर्शन और ‘द ग्रेट लाइब्रेरी’ का माहौल मेरी सफलता का आधार बना।
सपने जरूर देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी से मेहनत करें।”

‘द ग्रेट लाइब्रेरी’ की विशेष घोषणा:

लाइब्रेरी के संचालक मनोज कुमार सिंह ने वंदना को हार्दिक बधाई दी और कहा:

“जो भी छात्र-छात्राएं इस लाइब्रेरी से पढ़कर JPSC या किसी अन्य प्रमुख परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें 50% फीस वापस दी जाएगी, इनाम स्वरूप।”

इस घोषणा से सभी छात्रों में उत्साह और प्रेरणा की लहर दौड़ गई।

उपस्थित गणमान्य और शिक्षकगण:

  • राजीव सर (अंग्रेजी विभाग)
  • डेविड सर, एनी मैडम, राजीव तिवारी, दीपक कुमार, आकाश कुमार, पीयूष झा, रवि सर, सफीक सर, रविंद्र मिश्रा
  • एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं इस खुशी के मौके पर मौजूद थे।

प्रेरणा का स्रोत बनीं वंदना

वंदना की सफलता कहानी उन ग्रामीण छात्रों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular