25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धनबाद पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, IIT-ISM के दीक्षांत समारोह में छात्रों को करेंगी सम्मानित…

IMG 20250801 WA0028

धनबाद(DHANBAD):राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हेलिकॉप्टर से धनबाद पहुंच चुकी हैं. तीन हेलीकॉप्टरों का काफिला बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर उतरा. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सचिव अमिताभ कौशल, आईजी अखिलेश कुमार झा, आईजी क्रांति कुमार गढ़ीदेशी, आयुक्त पवन कुमार, उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर महामहिम राष्ट्रपति व राज्यपाल का स्वागत किया.

आइआइटी-आइएसएम पहुंचीं राष्ट्रपति

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सड़क मार्ग से आइआइटी-आइएसएम पहुंचीं. यहां स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया. राष्ट्रपति के धनबाद आगमन को लेकर सिटी सेंटर पूरी तरह छावनी में तब्दील हो गया है. सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर धनबाद पुलिस ने पूरे इलाके में सख्त बंदोबस्त किए हैं. 1 आईएएस, 1 डीएसपी, एक इंस्पेक्टर और आधा दर्जन से अधिक सब-इंस्पेक्टर समेत सैकड़ों की संख्या में जवान तैनात किए गए हैं. सुरक्षा की कमान बोकारो एसपी आईपीएस शंभु कुमार सिंह के नेतृत्व में डीएसपी अरुण तुर्की संभाल रहे हैं.

वाहनों की आवाजाही पर रोक

image 5 768x432 1

आयकर भवन और मिश्रित भवन का मुख्य गेट पूरी तरह बंद कर दिया गया है, ताकि अनाधिकृत लोगों की आवाजाही पर रोक लगायी जा सके. रणधीर वर्मा चौक से सिटी सेंटर की ओर जाने वाली सड़क को पूरी तरह सील कर दिया गया है. आम नागरिकों और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है. बैरिकेडिंग कर पुलिस हर गली और मोड़ पर मुस्तैद है. सिटी सेंटर के सभी दुकान भी बंद हैं.

राष्ट्रपति की एक झलक के लिए बेताब हैं शहरवासी

image 6 768x432 1

इधर, राष्ट्रपति के स्वागत के लिए स्थानीय लोगों में उत्साह भी दिख रहा है. जगह-जगह लोग जमा होकर राष्ट्रपति की एक झलक पाने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस लगातार लोगों को सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहने और निर्देशों का पालन करने की अपील कर रही है. धनबाद पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ी गयी है. ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है और बम निरोधक दस्ते भी सक्रिय हैं. हर आने-जाने वाले व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है.

दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति

image 4 768x432 1

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में आइआइटी-आइएसएम के 45 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. राष्ट्रपति आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है. आज दीक्षांत समारोह में कुल 1880 छात्रों को डिग्री दिये जायेंगे. इसमें से 20 गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मेडल व डिग्री दी जायेगी. समारोह में राष्ट्रपति का संबोधन भी होगा. समारोह से दोपहर 3 बजे राष्ट्रपति वापसी करेंगी.

 

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular