25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

IIT ISM धनबाद के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी स्वर्ण पदक, प्रतिभाशाली छात्रों को किया सम्मानित…

 

IMG 20250801 WA0040

धनबाद(DHANBAD):आईआईटी आईएसएम धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। अपने संबोधन में उन्होंने संस्थान के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और देश के तकनीकी विकास में आईआईटी आईएसएम के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

IMG 20250801 WA0042

समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने विभिन्न संकायों के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक और डिग्रियां प्रदान कीं। मंच पर जब राष्ट्रपति ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

IMG 20250801 WA0051

अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “आईआईटी आईएसएम धनबाद जैसे संस्थान न केवल तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं, बल्कि देश को ऐसे युवा दे रहे हैं जो आने वाले समय में भारत को वैश्विक मंच पर अग्रणी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।” उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे समाज के विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग करें।

राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि स्वर्ण पदक सिर्फ एक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। उन्होंने छात्रों को नैतिकता, नवाचार और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर राज्यपाल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, आईआईटी आईएसएम के निदेशक, संकाय सदस्य, सांसद ढुल्लू महतो धनबाद विधायक राज सिन्हा झरिया विधायक रागिनी सिंह बीसीसीएल सीएमडी समीरण दत्ता उद्योग जगत के विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत मंत्र उचारण और राष्ट्रीय गान के साथ शुरू हुआ, जिससे पूरा माहौल उत्साह और गर्व से भर गया।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular