28 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

भारत के मानचित्र पर आकांक्षी जिला बनकर उभरे धनबाद – उपायुक्त…

उपायुक्त ने पलाश मार्ट की दीदी से बंधवाई राखी

गोविंदपुर ब्लॉक के 43 कर्मी सम्मानित

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज नावाडीह स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) भवन में नीति आयोग, नई दिल्ली, द्वारा संचालित “संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह” के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जिले का केवल गोविंदपुर आकांक्षी ब्लॉक नहीं बल्कि भारत के मानचित्र पर पूरा धनबाद आकांक्षी जिला बनकर उभरना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस मुकाम को प्राप्त करने के लिए त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में सभी को अपना समान योगदान देना होगा, जिससे हर व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो।

उपायुक्त ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को उनके दायित्व का प्रशिक्षण देने के लिए डीपीआरसी भवन में 50 बेड का रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा। इसमें नई-नई योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ विभिन्न स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे किसी भी प्रकार की गलती की गुंजाइश नहीं रहेगी। पंचायत के मुखिया और सचिव सरकार की धार है। वे कमजोर रहेंगे तो योजनाओं को धरातल पर उतारने में कठिनाई होगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जितनी अच्छी सोच के साथ योजनाओं को लेकर आते हैं उतनी ही अच्छी सोच के साथ उसे धरातल पर उतारने का काम पंचायती राज के सभी जनप्रतिनिधियों का है। साथ ही सेविका, सहिया, बीपीएम, डीपीएम, शिक्षक सहित सबको मेहनत करनी होगी। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र व अन्य सरकारी संस्थानों में सहयोगात्मक सोच रखकर पूछताछ करें और कमी को दूर करने का प्रयास करें। जब पंचायत सशक्त होगी तो प्रखंड सशक्त होगा और इससे पूरा जिला परिषद सशक्त होगा।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि नीति आयोग, नई दिल्ली द्वारा जुलाई 2024 से सितंबर 2024 तक “संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह” अभियान चलाया गया था। जिसमें आकांक्षी ब्लॉक गोविंदपुर को कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित 6 मानदंड पर काम करना था।

कार्यक्रम के दौरान आकांक्षी ब्लॉक गोविंदपुर के 10 सेविका, 10 कृषक मित्र, 10 सहायक अध्यापक, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के 5, स्वास्थ्य विभाग के 8 सहित 43 लोगों को सम्मानित किया गया।

वहीं कार्यक्रम से पूर्व उपायुक्त तथा जिला परिषद की अध्यक्ष ने पीएम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बलियापुर एवं गोविंदपुर, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय धनबाद तथा जेएसएलपीएस द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। जेएसएलपीएस के राखी स्टॉल के भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने अपनी कलई पर राखी बंधवाई।

कार्यक्रम में उपायुक्त आदित्य रंजन, जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जेएसएलपीएस के डीपीएम शैलेश रंजन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, डीएमएफटी टीम लीडर शैलेश तिवारी, गोविंदपुर के बीडीओ जहिर आलम, प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह, बीईओ विनोद पांडेय, आनंद महतो के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

 

spot_img
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर... Inspiring Podcast.
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular