नई दिल्ली:झारखंड के जननायक और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली पहुंचे और शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर के सामने खड़े होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। पिता के निधन का गहरा दुःख मुख्यमंत्री के चेहरे पर साफ देखा जा सकता था। इस भावुक मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने हेमंत सोरेन को गले लगाकर सांत्वना दी, जिससे वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो उठे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। शिबू सोरेन के निधन से पूरे झारखंड में शोक की गहरा साया है, और उनके समर्थक अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े हैं।






















