30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

गिरिडीह: वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत, मायापुर में दर्दनाक हादसा…

IMG 20250804 WA0069

गिरिडीह:निमियाघाट थाना क्षेत्र के मायापुर गांव के पास आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान भोलीडीह निवासी तुकान महतो की 56 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनिया देवी, अपने भोलीडीह स्थित नए घर से मायापुर स्थित पुराने घर जा रही थीं। इसी दौरान मौसम बिगड़ा और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश देख वह लौटने लगीं, लेकिन मायापुर के समीप एक पुलिया के पास अचानक तेज गर्जन के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में वह आ गईं।

घटना में वह बुरी तरह झुलस गईं। परिजन उन्हें घर ले गए और फिर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इस दुखद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी है।

इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आपदा राहत सहायता की मांग की है।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular