25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

बिहार शिक्षक बहाली में डोमिसाइल लागू: 85% से अधिक पद सिर्फ बिहार के छात्रों के लिए, जानिए ज़रूरी नियम…

पटना:बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में डोमिसाइल नीति को औपचारिक मंजूरी दे दी है। अब बिहार के मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे राज्य के युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा के बाद मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।

किन्हें मिलेगा डोमिसाइल का लाभ?

डोमिसाइल का लाभ उठाने के लिए सिर्फ बिहार का निवासी होना काफी नहीं होगा। इसके लिए दो शर्तें पूरी करनी होंगी:

  1. 10वीं और 12वीं बिहार से पास की हो
  2. स्थायी निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) होना जरूरी

यदि किसी अभ्यर्थी ने बिहार से 10वीं और 12वीं पास नहीं की है, तो वह डोमिसाइल आरक्षण के दायरे से बाहर माना जाएगा।

कितनी सीटें बिहार के छात्रों के लिए आरक्षित?

बिहार में पहले से SC/ST/OBC/EBC/EWS के लिए करीब 60% आरक्षण लागू है।अब शेष सीटों में से 40% सीटें उन अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित होंगी जिन्होंने 10वीं और 12वीं बिहार से की है।कुल मिलाकर, 85% से अधिक पदों पर बिहार के छात्रों को वरीयता मिलेगी।

महिला अभ्यर्थियों को भी मिलेगा लाभ

35% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।इन सीटों पर भी केवल बिहार की महिलाओं को ही लाभ मिलेगा।

बड़े प्रदर्शन के बाद आया फैसला

हाल के दिनों में डोमिसाइल नीति को लेकर बड़े छात्र आंदोलनों और विपक्ष के दबाव के बीच सरकार ने यह फैसला लिया है। तेजस्वी यादव ने सत्ता में आने पर 100% डोमिसाइल की बात कही थी, जबकि चिराग पासवान ने भी नीति के समर्थन में आवाज उठाई थी।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular