27.4 C
Jharkhand
Saturday, July 11, 2026

राजधानी एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: 42 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार…

धनबाद: देश की प्रीमियम ट्रेनों में शुमार राजधानी एक्सप्रेस का भी अब नशा तस्करी में इस्तेमाल होने लगा है। धनबाद स्टेशन पर हावड़ा से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस से 42 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरपीएफ और रेल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी के इस बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

तीनों तस्कर सेकंड एसी में कर रहे थे सफर

गिरफ्तार तस्करों ने गांजे को तीन अलग-अलग ट्रॉली बैगों में छिपाया था। ये सभी बैग सेकंड एसी कोच A-1 और A-2 में रखे गए थे। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन की धनबाद स्टेशन पर तलाशी ली और तीनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान:

  • सौरभ कुमार – नालंदा, बिहार
  • उदय मोहन – अस्थावां, नालंदा, बिहार
  • रंजीत कुमार – मूल निवासी पानीपत (हरियाणा), वर्तमान में बरौली, सीवान (बिहार)

इनके पास से बरामद 42 किलो गांजा की अनुमानित कीमत 6.30 लाख रुपये बताई जा रही है।

पूछताछ में मिले अहम सुराग

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे हावड़ा से ट्रेन में सवार हुए थे, और गांजे से भरे बैग ओडिशा के अंगुल में एक व्यक्ति संजय ने दिए थे। इन बैगों को प्रयागराज में राजकुमार नामक व्यक्ति को सुपुर्द करना था, जिसके बदले में उन्हें अच्छी रकम मिलने वाली थी।

हर ट्रॉली बैग में 1-1 किलो के 14 पैकेट छिपाए गए थे।

ढाई महीने में गांजा तस्करी के 5 मामले

धनबाद स्टेशन पर 21 जून से 5 अगस्त के बीच 5 बार गांजा तस्करी पकड़ी गई है, जिनमें अब तक 112 किलो गांजा जब्त किया गया है। सभी मामलों में रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और ओडिशा के तस्करों और प्रयागराज के रिसीवरों की तलाश की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
सड़क नही थी तो चार किलो मीटर तक प्रसूता को खाट की पालकी बना पहुंचाया अस्पताल,डीसी ने लिया संज्ञान..!
02:50
Video thumbnail
सांसद विधायक को धमकी मामले में बोलें SSP,जांच जारी बहुत जल्द दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा,
03:27
Video thumbnail
नीरज हाजरा की ह'त्या के विरोध में ग्रामीणों ने किया भिखोडीह -गिरीडीह मुख्यमार्ग को किया जाम,काफी मान
02:18
Video thumbnail
प्रभावी अनुसंधान एवं पीड़ितों को त्वरित न्याय के उद्देश्य से ASI को BNS की दी गयी प्रशिक्षण..!
02:34
Video thumbnail
लायंस क्लब गोविंदपुर ने खोला मार्शल आर्ट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट,निःशुल्क आत्मरक्षा सिखेगीं बेटियां..!
02:27
Video thumbnail
ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी कर लाखों के गहने के साथ CCTV और DVR भी चुरा ले गए चोर,थाने में मामला दर्ज!
01:08
Video thumbnail
अधूरे नाला निर्माण से नाराज लोगों ने नागरिक समिति गोविंदपुर के बैनर तले दिया धरना..!
04:41
Video thumbnail
मटकुरिया गोलीकांड में आया कोर्ट का फैसला,सभी आरोपियों को तीन साल की सजा,अंतरिम राहत भी..!
05:37
Video thumbnail
ECL की संपत्ति भगवान भरोसे या कैमरे के भरोसे.. सुरक्षा के नाम पर हो रहा है मजाक कैसे देखें..!
01:52
Video thumbnail
गोविंदपुर : उत्पाद विभाग का उत्पात,किराया मांग रहे सीनियर सिटीजन लैंडलॉर्ड ने लगाया बदसलूकी का आरोप!
02:24

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular