25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

ICICI Bank का बड़ा फैसला: सेविंग अकाउंट में अब ₹50,000 रखना होगा अनिवार्य, 1 अगस्त से नया नियम लागू…

नई दिल्ली:अगर आपका खाता ICICI बैंक में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बैंक ने 1 अगस्त 2025 से अपने सेविंग अकाउंट (Saving Account) धारकों के लिए मिनिमम बैलेंस की सीमा में बड़ा बदलाव किया है। अब मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में ग्राहकों को ₹50,000 का औसत मासिक बैलेंस (AMB) बनाए रखना होगा। पहले यह सीमा ₹10,000 थी।

नए नियम में क्षेत्रवार न्यूनतम बैलेंस इस प्रकार है:

क्षेत्रपहले का बैलेंसअब का बैलेंस
मेट्रो/शहरी₹10,000₹50,000
छोटे शहरी₹5,000₹25,000
ग्रामीण₹2,500₹10,000

इस बदलाव के साथ ICICI बैंक अब भारत का सबसे अधिक मिनिमम बैलेंस रखने वाला बैंक बन गया है।

दूसरे बैंकों की स्थिति क्या है?

  • SBI: न्यूनतम बैलेंस रखने की अनिवार्यता 2020 में खत्म कर दी गई थी।
  • HDFC Bank:
    • मेट्रो/शहरी: ₹10,000
    • छोटे-शहरी: ₹5,000
    • ग्रामीण: ₹2,500

ज़्यादातर निजी और सरकारी बैंकों में मिनिमम बैलेंस की सीमा ₹2,000 से ₹10,000 तक ही है, जिससे ICICI बैंक अब उनसे काफी अलग और महंगा विकल्प बन गया है।

अगर न्यूनतम बैलेंस नहीं रखा गया तो?

अगर ग्राहक निर्धारित सीमा से कम बैलेंस रखते हैं तो बैंक द्वारा पेनाल्टी वसूली की जाएगी। पेनाल्टी की राशि आपके खाते के प्रकार और आपके ब्रांच की लोकेशन पर निर्भर करेगी।

बैंक ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे तुरंत अपना बैलेंस चेक करें और आवश्यकता अनुसार उसमें सुधार करें, ताकि किसी भी तरह की अनावश्यक जुर्माने से बचा जा सके।

इस फैसले का प्रभाव

मध्यम वर्गीय और लो इनकम ग्राहकों पर दबाव बढ़ेगा।

बैंक में खाता बनाए रखना महंगा हो सकता है।

ग्राहकों का रुझान उन बैंकों की ओर बढ़ सकता है जहां मिनिमम बैलेंस कम है या नहीं है।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular