31.7 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, क्षेत्रवासियों ने याद किए संघर्ष और बलिदान…

जामताड़ा:जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत विक्रमपुर पंचायत में झारखंड आंदोलन के महानायक, झामुमो के केंद्रीय संरक्षक और आदिवासी समाज के मसीहा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सैकड़ों स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और झामुमो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपने प्रिय नेता को याद करते हुए भावुक हो उठे।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता झामुमो नेता कुतुबुद्दीन खान ने की। उन्होंने दिशोम गुरु के संघर्षपूर्ण जीवन को स्मरण करते हुए कहा, “गुरुजी सिर्फ एक नेता नहीं थे, वे झारखंड के असली जननायक थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन गरीबों, मजदूरों, किसानों, आदिवासियों और वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनकी सादगी, संघर्ष और जनसेवा की भावना आज भी हर झारखंडवासी के दिल में बसी है।”

अन्य वक्ताओं ने भी अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि दिशोम गुरु का सपना एक खुशहाल, स्वाभिमानी और सशक्त झारखंड था। सभी ने मिलकर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी गई, और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।

इस अवसर पर हाबोल खान, समीम खान सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular