42.7 C
Jharkhand
Friday, April 24, 2026

79वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का ऐलान : दिवाली से पहले जीएसटी में बड़ा बदलाव, आम लोगों को मिलेगी राहत…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए शासन, टैक्स प्रणाली और पब्लिक सर्विस डिलीवरी में सुधार लाने के लिए एक उच्चस्तरीय टास्क फोर्स बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब लक्ष्य सभी तरह के सुधार लागू करने का है। त्योहार के माहौल में पीएम मोदी ने इस साल देशवासियों को “डबल दिवाली” का वादा किया। उन्होंने संकेत दिया कि इस बार दिवाली पर बड़ा आर्थिक तोहफा मिलेगा आम घरेलू सामान पर जीएसटी में बड़ी कटौती की जाएगी। पीएम मोदी ने कहा, “इस दिवाली मैं आपके लिए डबल दिवाली मनाने वाला हूं। देशवासियों को एक बड़ा तोहफा मिलेगा, आम घरों में इस्तेमाल होने वाली चीजों पर जीएसटी में भारी कटौती होगी।”

प्रधानमंत्री ने जीएसटी दरों की समीक्षा को “समय की मांग” बताया और कहा कि सरकार एक नई पीढ़ी की जीएसटी सुधार योजना पर काम कर रही है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों पर टैक्स का बोझ कम करना है। उन्होंने साफ कहा, “जीएसटी दरों में भारी कटौती होगी। आम लोगों के लिए टैक्स कम किया जाएगा।” यह घोषणा ऐसे समय पर हुई है जब जीएसटी को लागू हुए आठ साल पूरे हो रहे हैं। 2017 में लॉन्च के बाद जीएसटी ने देश की अप्रत्यक्ष कर प्रणाली को एकीकृत किया और खासकर छोटे और मझोले व्यवसायों के लिए कारोबार करना आसान बनाया।

पीएम मोदी के बयान हालिया आंकड़ों से भी मेल खाते हैं, जिनमें रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन और कारोबारियों में टैक्स सिस्टम को और आसान बनाने की मांग दिखी है। प्रस्तावित सुधारों से जीएसटी दर संरचना को सरल बनाने, पारदर्शिता बढ़ाने और सिस्टम को अधिक न्यायसंगत बनाने की उम्मीद है। –

spot_img
Video thumbnail
सांसद ढुलु महतो के एयरपोर्ट आंदोलन से भाई शत्रुघ्न महतो को छोड़ अन्य BJP विधायकों ने बनाई दूरी...
03:02
Video thumbnail
मिशन एयरपोर्ट के लिए धनबाद गोल्फ ग्राउंड में भाजपाइयों का महजुटान,चुभते सवालों का ऐसे दिया जवाब...
08:17
Video thumbnail
धनबाद बोकारो 4 लेन धंसने के बाद बंद हुए एक सप्ताह बीत गए लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात....
03:53
Video thumbnail
इंसान कौनो बोरा उरा है का यहां से उठाएं वहां रख दियें,विस्थापितों के साथ न्याय करना होगा:राज सिन्हा
00:20
Video thumbnail
धनबाद में एयरपोर्ट के लिए सांसद ढुलू महतो का बड़ा बयान,बंगाल के तर्ज पर हेमंत सरकार बनाये एयरपोर्ट या
10:12
Video thumbnail
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम,परिवार को लाखों का नुकसान...
04:34
Video thumbnail
धनबाद के गोविंदाडीह में लगी भी'षण आ'ग,शॉर्ट सर्किट के लिए लोगों ने बिजली विभाग को ठहराया जिम्मेदार..
00:24
Video thumbnail
क्या सच मे रामराज मंदिर की नींव में नदी का पानी जा रहा है..? या यह महज एक पब्लिसिटी स्टंट,कमेंट pls.
00:21
Video thumbnail
अब नही चलेगी निजी स्कूलों की मनमानी ! धनबाद DC के सामने MLA एवं अभिभावकों ने लगाई आरोपों की झड़ी...
11:40
Video thumbnail
बिजली पानी की समस्या और निजी स्कूलों की लूट की शिकायत रागिनीं सिंह ने उपायुक्त से की ...
02:45

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!