25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में आक्रोश…

धनबाद:राजगंज प्रखंड के सॉरीतांड स्थित सेफ होम सोसायटी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ 11,000 वोल्ट के करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुजाद अंसारी के रूप में हुई है, जो राजगंज के लोगबाद का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह एक स्टोन डस्ट लदे हाइवा वाहन का उपचालक था। घटना उस समय घटी जब वह किसी कार्यवश वाहन के पास मौजूद था और अचानक बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य मोहम्मद इसराफिल खान उर्फ लाला मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटना पर शोक व्यक्त किया और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

वहीं दूसरी ओर, बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है — घटना के काफी देर बाद भी विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया। मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

इलाके में तनाव का माहौल, जवाबदेही तय करने की मांग

स्थानीय लोगों ने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही करार देते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा के उचित इंतज़ाम होते, तो इस तरह की दुर्घटना टाली जा सकती थी।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular