31.7 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस….

धनबाद:विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.(डॉ.) राम कुमार सिंह ने प्रातः ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

शहीदों को नमन, शिक्षा और समर्पण की बात

कार्यक्रम की शुरुआत स्व. बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद NCC कैडेट्स की परेड का निरीक्षण किया गया। झंडोतोलन व राष्ट्रगान के पश्चात कुलपति ने अपने संबोधन में सभी शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कुलपति ने कहा:

“विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा। वरिष्ठ और कनिष्ठ में सहयोग की भावना होनी चाहिए। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं निरंतर सभी को प्रोत्साहित करता रहूं।”

उन्होंने यह भी घोषणा की कि बहुप्रतीक्षित ऑडिटोरियम निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही कैंपस विस्तार पर भी कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने शिक्षकों के प्रमोशन से संबंधित प्रक्रियाएं शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।

श्रेष्ठ कार्यों के लिए पुरस्कार वितरण

जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. मुकुंद रविदास ने जानकारी दी कि:

  • “बेस्ट शिक्षक अवॉर्ड” से डॉ. डी. के. गिरी को सम्मानित किया गया
  • एनएसएस कोऑर्डिनेटर के रूप में उल्लेखनीय कार्य के लिए डॉ. मासूफ अहमद को सम्मान मिला
  • “बेस्ट शिक्षकेतर कर्मचारी अवॉर्ड” सौरभ सिंहा को प्रदान किया गया

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

आर्ट एंड कल्चर विभाग के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। वहीं एनएसएस स्वयंसेवकों ने “विविधता में एकता” और “हर घर तिरंगा” थीम पर झांकी प्रस्तुत की, जिसे खूब सराहना मिली।

कार्यक्रम में डॉ. पुष्पा कुमारी, विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारीगण, शिक्षक, कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. हिमांशु चौधरी और ताप्ती चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से किया।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular