15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉर्डर 2 के मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया और साथ ही रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया। यह फिल्म 22 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Highlights:
कास्ट एंड क्रू: पावरफुल स्टारकास्ट
सनी देओल – आर्मी लुक में फिर एक बार देश के लिए लड़ते नजर आएंगे.
- वरुण धवन,दिलजीत दोसांझ,अहान शेट्टी
- फीमेल लीड में:
- सोनम बाजवा
- मेधा राणा
निर्देशन और निर्माण
- निर्देशक: अनुराग सिंह
- निर्माता: जेपी दत्ता और भूषण कुमार
- फिल्म की शूटिंग वर्तमान में पुणे और पंजाब में की जा रही है।
सनी देओल का इंटरव्यू: ‘डर लग रहा है, लेकिन…’
सनी देओल ने Zoom को दिए इंटरव्यू में कहा:
“मैंने वरुण धवन के साथ थोड़ा काम किया है, अब मैं दिलजीत और वरुण के साथ फिर से शूटिंग करूंगा। सब अच्छा चल रहा है। डर लग रहा है, जैसे गदर के समय था। लेकिन यह डर मुझे रोक नहीं सकता। हमें स्क्रिप्ट को फॉलो करना है और बहते जाना है। उम्मीद है हम दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।”
बॉर्डर 2 का पोस्टर
15 अगस्त को रिलीज हुए पोस्टर में:सनी देओल आर्मी वर्दी में, गंभीर और देशभक्ति से भरे अंदाज़ में नजर आ रहे हैं।
उन्होंने पोस्टर के साथ लिखा:
“हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे… फिर एक बार।”
बॉर्डर फ्रेंचाइज़ी की विरासत
बॉर्डर 2, 1997 में आई जेपी दत्ता की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर की अगली कड़ी है, जिसने देशभक्ति फिल्मों के मानकों को नया मुकाम दिया था। अब एक बार फिर दर्शकों की उम्मीदें आसमान छू रही हैं।






















