30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (ISM), धनबाद एनएसएस यूनिट द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन….

धनबाद:भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-आईएसएम), धनबाद की एनएसएस यूनिट ने 16 अगस्त 2025 को “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत “From Awareness to Action: Effective Strategies for an Addiction-Free India” विषय पर एक प्रभावशाली कार्यशाला का आयोजन गोल्डन जुबिली लेक्चर थियेटर (GJLT) में किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस रणनीतियों पर विचार करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस कोऑर्डिनेटर एवं पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. विकास माहतो के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि नशा न केवल युवाओं के व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस बुराई के खिलाफ एकजुट होकर काम करें।

इस अवसर पर पांच विशिष्ट वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए:

  • प्रो. प्रवीण सिंह ने युवाओं को आध्यात्मिकता अपनाने का सुझाव देते हुए कहा कि आत्मचिंतन और आंतरिक शक्ति के विकास से नशे की लत पर विजय पाई जा सकती है।
  • श्री डी.के. सेन ने युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा उनकी क्षमताओं को कुंठित करता है। उन्होंने सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी को आवश्यक बताया।
  • प्रो. त्रिवेणी ने छात्रों को देश की प्रगति की रीढ़ बताते हुए कहा कि एक विकसित भारत का निर्माण उनके सक्रिय योगदान से ही संभव है।
  •  भोला नाथ राम और रवि कुमार सिंह ने छात्रों को प्रेरित किया कि वे नशा रोकथाम के अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और दूसरों को भी जागरूक करें।

कार्यशाला का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि सिर्फ जागरूकता पर्याप्त नहीं है; अब समय आ गया है कि युवा जागरूकता को ठोस क्रियाओं में बदलें और “नशा मुक्त भारत” की ओर सार्थक कदम उठाएं।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular