42.1 C
Jharkhand
Thursday, April 23, 2026

कहीं बादल फटा, तो कहीं लैंडस्लाइड… प्राकृतिक आपदा के आगे इंसान बेबस; कश्मीर से पंजाब तक सब पानी-पानी….

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में इस समय बारिश कहर बन कर बरस रही है। पहाड़ी राज्यों में बादल फटने, भूस्खलन की घटनाओं ने लोगों को डरा दिया है। कुदरत के इस कहर के आगे इंसान बेबस नजर आ रहा है।

जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तो बाढ़ से हालात बेहद खराब है। पंजाब के 8 जिले बाढ़ से बुरी तरीके से प्रभावित हैं। वहीं, मौसम विभाग ने चेताया है कि बारिश का ये दौर आने वाले समय में भी जारी रहेगा।

पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात

पंजाब के 8 जिले इस समय बाढ़ से बुरी तरीके से प्रभावित है। पिछले कुछ दिनों से हेलीकॉप्टर के माध्यम से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। शुक्रवार को फिरोजपुर के हुसैनीवाला में सात फीट पानी भर गया। यहां रिट्रीट सेरेमनी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।

पंजाब में भारी बारिश के कारण करीब 1000 से अधिक गांवों में बाढ़ जैसे हालत हैं। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। अभी तक 11 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।

पहाड़ी राज्यों में बादल फटने से बिगड़े हालात

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी कुदरत की मार देखने को मिल रही है। कश्मीर के कई जगहों पर पिछले कुछ दिनों में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। इस घटनाओं में 50 से अधिक लोगों की जान गई है। वहीं, बड़े स्तर पर बचाव और राहत अभियान चल रहा है। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले के बदर गांव में शनिवार सुबह भूस्खलन की घटना हुई।

वहीं, जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, जिससे भारी तबाही देखने को मिली। वहीं, गत दिनों वैष्णोदेवी मार्ग पर भूस्खलन की घटना सामने आई। इस हादसे में 32 लोगों की जान गई थी। कटरा में वैष्णो देवी यात्रा 6 दिन से रुकी है।

हिमाचल और उत्तराखंड में भी आफत

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी लगातार भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। हिमाचल के मंडी, कुल्लू व चंबा जिले में बादल फटने के बाद हालात बिगड़ गए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लोगों को सावधान रखने के लिए कहा है। राज्य के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा रोकी गई है।

उत्तराखंड में भी कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। राज्य के चमोली में बादल फटने के कारण हाहाकार मचा था। इस हादसे के तुरंत बाद प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लग गया। बादल फटने के कारण स्थानीय लोगों का बड़ा नुकसान भी हुआ है। वर्तमान में रुद्रप्रयाग जिले में अलकनंदा और मंदाकिनी भी उफान पर हैं। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से सतर्क रहने को कहा है। विभाग के मुताबिक आने वाले समय में भारी बारिश की संभावना है।

राजस्थान के कई जिलों में बाढ़ से बिगड़े हालात

राजस्थान के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। पिछले कुछ समय से जारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घग्गर नदी के आपसाप के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सीकर के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने जयपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है।

अभी जारी रहेगा बारिश का दौर

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इस बीच कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यही रूप देखने को मिलेगा। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। राजस्थान के कई जिलों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

 

 

 

 

spot_img
Video thumbnail
क्या सच मे रामराज मंदिर की नींव में नदी का पानी जा रहा है..? या यह महज एक पब्लिसिटी स्टंट,कमेंट pls.
00:21
Video thumbnail
अब नही चलेगी निजी स्कूलों की मनमानी ! धनबाद DC के सामने MLA एवं अभिभावकों ने लगाई आरोपों की झड़ी...
11:40
Video thumbnail
बिजली पानी की समस्या और निजी स्कूलों की लूट की शिकायत रागिनीं सिंह ने उपायुक्त से की ...
02:45
Video thumbnail
भाजपा वाले बंगाल में पिकनिक मनाने जा रहे हैं, मैं भी जाऊंगा और उनको रसगुल्ला खिलाकर भेजूंगा:इरफान
01:29
Video thumbnail
पटना पुलिस ने किया आपराधी का इनकाउंटर,लूट कांड के आरोपी दिलीप को टांग में मारी गयी गोली
02:40
Video thumbnail
धनबाद में महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, इंडी गठबंधन का पुतला दहन
02:55
Video thumbnail
बरवाअड्डा से बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 8चोरी गयी मोटरसाइकिल बरामद
02:27
Video thumbnail
गोविंदपुर:जमीन विवाद में मारपीट के आरोपियों पर नही हुई कार्रवाई,पीड़ित ने दी आंदोलन की चेतावनी...
02:52
Video thumbnail
रामगढ़ में अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में एक करोड़ की लूट की घटना को दिया अंजाम, ऑनर ने पिस्टल छीना.
01:52
Video thumbnail
सिंगर सतीश दास का यह गाना खूब मचा रहा है धूम, हर शादी विवाह में खूब लग रहे हैं ठुमके...
00:59

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!