25.1 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

धनबाद में MSME प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त निदेशक का किया स्वागत, उद्योग की समस्याएँ रखीं…

धनबाद:झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन (JITA) का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को धनबाद आगमन पर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के संयुक्त निदेशक सह विभागाध्यक्ष (HOD) इंद्रजीत यादव, IEDSका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मुलाक़ात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग क्षेत्र से जुड़ी कई गंभीर समस्याएँ यादव के समक्ष रखीं।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जीएसटी काउंसिलद्वारा कोल प्रोडक्ट पर GST दरों में किए गए हालिया संशोधन से MSME क्षेत्र में गहरी चिंता और असंतोष है। उद्योगपतियों का कहना है कि इससे लागत बढ़ेगी तथा छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए संचालन और भी कठिन हो जाएगा।

इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधियों ने यह भी अवगत कराया कि FSA (फ्यूल सप्लाई एग्रीमेंट)के तहत कोयले की आपूर्ति हार्ड कोक आधारित उद्योगों को नहीं मिल पाने से कई इकाइयाँ संकट में हैं। उद्योगपतियों ने आग्रह किया कि मंत्रालय इस विषय को संज्ञान में लेकर FSA आपूर्ति को बहाल कराने की दिशा में पहल करे।

इस अवसर पर यादव ने उद्योगपतियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित स्तर पर पहल करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अमितेश सहाय,अध्यक्ष ,जीटा राजीव शर्मा महासचिव जीटा ,हिमांशु मित्तल,विभांशु अग्रवाल,विवेक सिंह,कृष्ण कुमार एमएसएमई के उप निदेशक सुजीत कुमार आदि उपस्थित थे ।।

spot_img
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular