32.1 C
Jharkhand
Sunday, June 7, 2026

RMC का फरमान : कचरा का यह नियम तोड़ा तो सीधे 5000 का हर्जाना…

राँची(RANCHI) : RMC यानी नगर निगम शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में निगम ने गीला और सूखा कचरा अलग करने (स्त्रोत पृथक्करण) पर विशेष ध्यान दिया है। इसको लेकर निगम की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी मकसद से गुरुवार को प्रशासक सुशांत गौरव ने नगर निगम की टीम और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक नागरिक को अपने घर और प्रतिष्ठानों में गीला और सूखा कचरा अलग रखना होगा और निगम को उसी रूप में कचरा देना होगा।

प्रशासक ने अधिकारियों को दिये निर्देश
बैठक के दौरान प्रशासक ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब लोग इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि…

निगम की टीम बड़े पैमाने पर जन-जागरूकता अभियान चलाए और स्त्रोत पृथक्करण पर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करे।
कचरा संग्रहण करने वाली सभी गाड़ियों में जिंगल बजना सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोग गीला-सूखा कचरा अलग करने की अपील सुन सकें और नियमों की जानकारी मिल सके।
सभी बैंक्वेट हॉल, धर्मशाला, होटल, बड़े भवन और प्रतिष्ठान को गीला-सूखा कचरा अलग देने का निर्देश दिया जाए।
नियम का पालन न करने पर भवन या प्रतिष्ठान के बाहर नोटिस चस्पा किया जाएगा।
झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत जुर्माने
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि नियम तोड़ने वालों पर QR Code (कैशलेस) के जरिए जुर्माना लगाया जाएगा :

नोटिस के बाद भी मिक्स कचरा देने पर – ₹5000 तक जुर्माना
सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकने पर – ₹5000 तक जुर्माना
निर्माण एवं ध्वस्तीकरण (C&D) कचरा सड़कों पर डालने पर – ₹5000 तक जुर्माना
सिंगल यूज प्लास्टिक या प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर – सामान जब्त कर दंड वसूला जाएगा।
प्रत्येक प्रतिष्ठान को दो डस्टबिन रखना अनिवार्य है, अन्यथा जुर्माना लगाया जाएगा।
लगातार उल्लंघन की स्थिति में प्रतिष्ठान का ट्रेड लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

आगामी त्योहारों को लेकर विशेष निर्देश
दुर्गा पूजा और अन्य पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए निगम ने “सफाई तो होकर रहेगी 4.0” अभियान तेज करने का फैसला लिया है। इस अभियान के तहत पूजा समितियों और श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ वातावरण देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बैठक में मौजूद अधिकारी
इस समीक्षा बैठक में अपर प्रशासक संजय कुमार, सहायक प्रशासक, इनफोर्समेंट शाखा, स्वच्छता शाखा, स्वच्छता कॉरपोरेशन, पीएमसी और जोनल सुपरवाइजर शामिल रहे।

नागरिकों से अपील
RMC यानी रांची नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर ही कचरा संग्रहण गाड़ियों को दें और एक स्वच्छ राँची बनाने में अपना योगदान दें।

spot_img
Video thumbnail
DCA ने आयोजित की मार्गदर्शन 0.4 कुलपति समेत कई शिक्षाविद पहुंचे..सफलता का कोई शार्ट कर्ट नही होता...
05:20
Video thumbnail
राबड़ी आवास की सुरक्षा हटाई गई तो RJD कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा,लाठी लेकर कर रहे हैं पहरेदारी...
00:36
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम बगैर पानी पिलाये लोगों से वसूल रही है बिल,भेलाटांड वासियों के गम्भीर आरोप..
00:26
Video thumbnail
धनबाद के उत्सव भवन में रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय चंद्रवंशी समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक
04:02
Video thumbnail
तीन दिन के दौरे पर बिहार पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत।
00:39
Video thumbnail
बढ़ी खान सर की मुश्किलें,अब अग्निशमन विभाग ने भेजा नोटिस,सुरक्षा मानकों का पालन नही करने का है आरोप..
00:34
Video thumbnail
गोमो पुराना बाजार जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट कूड़े-कचड़े का अंबार,क्यो मौन हैं जिम्मेवार..
02:26
Video thumbnail
जमुआ:तीन महुआ की घटना के बाद आपसी सौहार्द बनाये रखने को लेकर शांति समिति की बैठक,सुनिए SDPO/SDM की
03:19
Video thumbnail
धैया में खुल गया S LOUNJ फैमिली सैलून,यहां की आकर्षक फैमिली ऑफर का लाभ उठाएं,ब्यूटी इंडस्ट्री में
03:35
Video thumbnail
गोविंदपुर के भितिया में स्वास्थ्य केंद्र स्थानांतरण को लेकर विवाद, ग्रामीणों में भारी आक्रोश...
03:46

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!