32.1 C
Jharkhand
Sunday, June 7, 2026

नगरपालिका चुनाव 2025 : वोटर लिस्ट से लेकर बूथ तक… DC ने दिए कड़े निर्देश…

राँची(RANCHI): झारखंड की राजधानी रांची में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2025 की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। चुनाव की हर बारीकी पर नज़र रखते हुए आज DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के तमाम आला पदाधिकारी और निर्वाचक निबंधन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में चुनाव से जुड़ी कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं पर चर्चा हुई। मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे…

मतदाता सूची का वार्डवार सत्यापन
मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए अनुपूरक सूची के वार्डवार विखंडन की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक शहरी क्षेत्र में मतदाता सूची का शत-प्रतिशत सत्यापन कराया जाए, ताकि किसी भी मतदाता का नाम छूटे या दोहराया न जाए।

मतदान केंद्र से जुड़े दस्तावेज़
वार्डवार नक्शा, स्क्रूटनी शीट (प्रपत्र-B एवं C) और अन्य प्रतिवेदनों पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को कहा कि सभी दस्तावेज़ अविलंब उपलब्ध कराए जाएं। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए यह कदम अहम माना गया।

मतदान केंद्र भवन/स्थल परिवर्तन
बैठक में यह भी समीक्षा की गई कि मतदान केंद्र किन-किन भवनों या स्थलों में बनाए गए हैं। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन हो, और जहाँ बदलाव की ज़रूरत है, उसका प्रस्ताव तुरंत उपलब्ध कराया जाए।

1400 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्र
उपायुक्त ने विशेष रूप से इस बात पर ज़ोर दिया कि किसी भी मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1400 से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सूची की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया।

आपत्ति और प्रतिवेदन की स्थिति
मतदाता सूची से जुड़ी आपत्तियों के निराकरण की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग से संबंधित प्रतिवेदन तुरंत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया और कहा कि हर आपत्ति का निष्पक्ष और शीघ्र समाधान सुनिश्चित होना चाहिए।

दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश
बैठक के अंत में DC ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन एक संवेदनशील और जिम्मेदारी भरा कार्य है। ऐसे में सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाकर काम करें और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम बगैर पानी पिलाये लोगों से वसूल रही है बिल,भेलाटांड वासियों के गम्भीर आरोप..
00:26
Video thumbnail
धनबाद के उत्सव भवन में रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय चंद्रवंशी समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक
04:02
Video thumbnail
तीन दिन के दौरे पर बिहार पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत।
00:39
Video thumbnail
बढ़ी खान सर की मुश्किलें,अब अग्निशमन विभाग ने भेजा नोटिस,सुरक्षा मानकों का पालन नही करने का है आरोप..
00:34
Video thumbnail
गोमो पुराना बाजार जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट कूड़े-कचड़े का अंबार,क्यो मौन हैं जिम्मेवार..
02:26
Video thumbnail
जमुआ:तीन महुआ की घटना के बाद आपसी सौहार्द बनाये रखने को लेकर शांति समिति की बैठक,सुनिए SDPO/SDM की
03:19
Video thumbnail
धैया में खुल गया S LOUNJ फैमिली सैलून,यहां की आकर्षक फैमिली ऑफर का लाभ उठाएं,ब्यूटी इंडस्ट्री में
03:35
Video thumbnail
गोविंदपुर के भितिया में स्वास्थ्य केंद्र स्थानांतरण को लेकर विवाद, ग्रामीणों में भारी आक्रोश...
03:46
Video thumbnail
पटना:खान सर कोर्ट में नहीं करेंगे आत्मसमर्पण, सोमवार को अग्रिम जमानत की याचिका कर सकते हैं दाखिल...!
00:52
Video thumbnail
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी का हुआ चयन,एक बिहारी सब पर भारी...
01:25

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!