निरसा:बोनस सहित अन्य मांगों को लेकर BCKU के बैनर तले मजदूर निरसा स्थित इसीएल मुगमा एरिया की 31 नंबर बैजना इंकलाइन कॉलियरी में धरना पर बैठ गए.
इस दौरान मजदूरों ने प्रबंधन के हिटलरशाही एवं ढुलमूल रवैया के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की साथ ही दूसरे ट्रेड यूनियन को भी आड़े हाथों लेते हुए खूब खरी खोटी सुनाई.
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे BCKU बैजना कॉलियरी सचिव तापस कुमार चटर्जी एवं क्षेत्रीय संगठन सचिव मागन कुमार ने बताया कि जब तक प्रबंधन बोनस कि मांग पर सकारात्मक पहल नहीं करता है आंदोलन जारी रहेगा




















