31.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

तलाक के कगार पर रिश्ते को मिली नयी जिंदगी…

राँची : रांची के मध्यस्थता केंद्र में ऐसा पल आया, जिसने यह साबित कर दिया कि रिश्तों में प्यार और समझ का हमेशा महत्व होता है। गुलअफसा परवीन और इमरान हवारी, जो पिछले एक साल से अलग रह रहे थे, अब फिर से एक-दूसरे के करीब आए। मामला चुटिया थाना कांड संख्या 174/2025 से जुड़ा था। दोनों के बीच बढ़ती खटपट और मन-मुटाव ने परिवार में उदासी फैला दी थी।

डालसा सचिव के निर्देश पर संवेदनशील पहल
डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर के निर्देश पर यह मामला अधिवक्ता मध्यस्थ ममता श्रीवास्तव को सौंपा गया। उन्होंने दोनों पक्षों के साथ घंटों बैठकर बातचीत की, हर समस्या और तकलीफ को समझा। उनके धैर्य और संवेदनशील दृष्टिकोण ने पति-पत्नी के बीच एक पुल बनाने का काम किया। साथ ही दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं… आरिफ इमाम और कुणाल श्रीवास्तव के सहयोग से मामला सुलझा।

दूरियां मिटीं, मुस्कान लौट आई
मध्यस्थता के दौरान गुलअफसा और इमरान ने अपने पुराने मतभेद और गिले-शिकवे भुला दिए। धीरे-धीरे वे फिर से एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए। यह पुनर्मिलन केवल कानूनी रूप से नहीं, बल्कि भावनाओं के स्तर पर भी दोनों के लिए नई शुरुआत साबित हुआ। पति ने पत्नी को पूरा सम्मान देने और उसके सभी खर्चों को वहन करने की शपथ ली।

मध्यस्थता की ताकत
डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने दोनों को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में किसी कलह या नया वाद न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता सिर्फ कानून का औजार नहीं बल्कि रिश्तों को बचाने का इंसानी तरीका भी है।

spot_img
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular