25.2 C
Jharkhand
Tuesday, November 24, 2026

कामरेड इवनुल हसन बसरू की 16वीं बरसी पर गोष्ठी आयोजित…

जमुआ:जमुआ प्रखंड के मिर्जागंज बदड़ीहा में आज माले कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ नेता कामरेड इवनुल हसन बसरू की 16वीं पुण्यतिथि पर एक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले के जिला सचिव अशोक पासवान ने की।

गोष्ठी में पूर्व विधायक विनोद सिंह ने बसरू जी के संघर्षशील जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव जनहित और सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। वहीं, राजधनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार ने अपने वादों के अनुरूप भ्रष्टाचार समाप्त नहीं किया, बल्कि जनता को गुमराह करने का कार्य किया है।

राजकुमार यादव ने युवाओं से अपील की कि वे कामरेड बसरू के विचारों को अपनाते हुए समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की भावना को मजबूत करें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कामरेड बसरू के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

 

spot_img
Video thumbnail
सांसद समर्थक रंजन गुप्ता ने बताया कैसी है तैयारी,कितनी है भव्यता साक्षी की शादी में...
01:04
Video thumbnail
सांसद ढुलू महतो के बड़े भाई भरत महतो ने बताया कि देश के किस-किस कोने से आ रहे हैं अतिथि...
01:16
Video thumbnail
भाजपा नेता नितिन भट्ट ने बताया कौन-कौन से VVIP सांसद पुत्री की शादी में हो रहे हैं शामिल...
01:32
Video thumbnail
मजदूर नेता भवानी बंदोपाध्याय से जानिए अनंत सिंह और ढुलु महतो के शाही अंदाज में कौन किससे आगे..
00:44
Video thumbnail
बेटी साक्षी की शादी के मौके पर MP ढुलू महतो ने अपने सुख- दुख के साथियों,आम जनों से की यह भावुक अपील
00:43
Video thumbnail
सांसद ढुलू महतो की बेटी साक्षी की मेहंदी आज,विदाई पर बहन को खलेगी इस खास बात की कमी,भावुक हुईं बहने!
02:57
Video thumbnail
पचंबा दोहरे कांड पर SDPO पर बरसे डॉ. जयराम महतो, बोले—प्रभारी पर कार्रवाई कीजिए या दोषी को पकड़िए
00:54
Video thumbnail
बेटी गोदी से उतड़कर कब बड़ी हो गई पता हीं नहीं चला!बोल भावुक हुई सांसद धुलु की पत्नी सावित्री देवी...
01:48
Video thumbnail
यही वो 28 करोड़ की सड़क है गाड़िया सरपट दौड़ने लगी है,इसे देखकर हीं कांग्रेसी छाती पिट रहे थें...
02:00
Video thumbnail
धनबाद से गुजरने वाली प्रस्तावित वाराणसी-खड़गपुर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट:कब शुरू होगी जमीन अधिग्रहण
00:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular