25.2 C
Jharkhand
Thursday, August 6, 2026

मुंडाधौड़ा में सरकारी जमीन को लेकर विवाद, घेराबंदी रोकने पहुंची पुलिस…

निरसा: कुमारडूबी ओपी क्षेत्र अंतर्गत शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत के मुंडाधौड़ा स्थित भगवती मंदिर के समीप सरकारी जमीन की घेराबंदी को लेकर रविवार को तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर कुमारडूबी पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कार्य को तत्काल रुकवा दिया। साथ ही संबंधित पक्षों से कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया।

मंदिर समिति और ग्रामीणों ने बताया जमीन सरकारी

मंदिर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने जानकारी दी कि यह जमीन बीते 40-50 वर्षों से खाली पड़ी है और यहां पर अक्सर कचरा जमा रहता थानवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन करने के उद्देश्य से भूमि की साफ-सफाई की गई थी, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

विजय यादव के परिवार पर लगाया जबरन कब्जे का आरोप

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि रविवार सुबह विजय यादव की पत्नी इंदु देवी और पुत्र आयुष यादव बिना किसी वैध दस्तावेज के उक्त स्थल की जबरन घेराबंदी करने लगे। मना करने पर उन्होंने ग्रामीणों को बुरे अंजाम भुगतने की धमकी दी। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपित पक्ष ने यह तक कहा कि घेराबंदी रोकने वालों के बेटे-बेटी को अगवा कर मारपीट की जाएगी।

ग्रामीणों में भय का माहौल

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भय और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि आयुष यादव नशे का आदी है और उसके कई अपराधिक प्रवृत्ति के दोस्त भी हैं। इसके बावजूद इंदु देवी द्वारा गड्ढा खोदकर घेराबंदी का प्रयास किया गया, जिससे स्थानीय लोगों और महिला के बीच तीखी झड़प भी हुई।

पुलिस ने दुबारा पहुंचकर आयुष यादव को लिया हिरासत में

मामला गरमाने के बाद जब दोबारा कब्जे की सूचना मिली तो कुमारडूबी पुलिस एक बार फिर मौके पर पहुंची और आयुष यादव को पूछताछ के लिए थाना ले गई। पुलिस ने सभी पक्षों से वैध दस्तावेज पेश करने की बात कही है।

ग्रामीणों की मांग – समाजहित में हो उपयोग

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यह भूमि सरकारी है, और इसका उपयोग सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए होना चाहिए। किसी को भी यहां अवैध कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मौके पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व युवा मौजूद थे।

 

spot_img
Video thumbnail
गड्ढों में तब्दील सड़क, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ी मुश्किलें हाल ए बलियापुर भुईफोड़ मार्ग...
03:22
Video thumbnail
IPS प्रभात कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस कर रही है बेहतर काम,IG ने की सराहना...
02:50
Video thumbnail
JPSC-JSSC मामले में इरफान अंसारी बोले- झारखंड को गुजरात-बिहार से न जोड़ें...
00:59
Video thumbnail
"ॐ गड्ढा विस्ताराय नमः!" जर्जर सड़क पर जीप सदस्य पति आशीष महतो का अनोखा विरोध..#Dhanbad #Jharkhand
02:42
Video thumbnail
भूधंसान के बाद अब तक नही मिली विस्थापितों को सहयोग,बारिश में खुले में गुजारी रात देखिए ग्राउंड जीरो.
06:36
Video thumbnail
SSLNT के निकट AK 47 की तस्वीर के साथ पोस्टर में लगाया,ABVP ने पोस्टर फाड़ा,धनबाद थाने में की शिकायत
03:15
Video thumbnail
मानसून सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक के बाद JPSC-JSSC मेधा घोटाला पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी...
03:35
Video thumbnail
सर्वदलीय बैठक में छात्र आंदोलन,नियुक्ति घोटाले और सूखे पर विशेष चर्चा की मांग उठी:जयराम महतो
00:46
Video thumbnail
तेज बारिश से कुमारदुभी में टूटा निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्सन,हजारों लोग प्रभावित....
02:59
Video thumbnail
कैमूर:मां मुंडेश्वरी धाम में शुरू हुई हैलीकॉप्टर सेवा...
04:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular