31.3 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

हाईवा की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर किया प्रदर्शन….

धनबाद: जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरिया निवासी राजू कुम्हार (पिता – सुबल कुम्हार) की सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य में लगी त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन कंपनी के हाईवा वाहन ने राजू कुम्हार को कुचल दिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन कंपनी के गेट पर शव रखकर जाम लगा दिया और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए और मुआवजे व दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।

प्रबंधन से हुई वार्ता, मिला मुआवजे का आश्वासन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे परिजनों व ग्रामीणों से वार्ता की। बातचीत के बाद कंपनी की ओर से मृतक के परिवार को ₹7,50,000 (सात लाख पचास हजार रुपये) की सहयोग राशि और एक स्थायी मासिक मानदेय देने का आश्वासन दिया गया।

ग्रामीणों ने कंपनी पर लगाया लापरवाही का आरोप

मोहलीडीह पंचायत के मुखिया पुत्र संतोष कुंभकार ने त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा,

“कंपनी की घोर लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। यह पहली घटना नहीं है, बल्कि प्रतिदिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। सड़क निर्माण कार्य में लगातार लापरवाही बरती जा रही है, जिससे आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ रही है।”

पुलिस की मौजूदगी में समाप्त हुआ प्रदर्शन

काफी देर तक चले हंगामे के बाद, पुलिस की मौजूदगी और कंपनी के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और जाम हटाया गया। हालांकि, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि आगे भी ऐसी घटनाएं दोहराई गईं तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

 

spot_img
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular