26.2 C
Jharkhand
Thursday, September 17, 2026

झारखंड में बदल सकता है मौसम, कई जगह होगी बरसात…

राँची : झारखंड के कई इलाकों में शुक्रवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी। विभाग के अनुसार एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिणी बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में बना हुआ है। इसके प्रभाव से राज्य के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक बारिश धनबाद जिले के गोविंदपुर में 37.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कुमारडूंगी, महेशपुर, बहरागोड़ा, पुलिया मजगांव और गोविंदपुर सहित कई इलाकों में 10 से 25 मिलीमीटर तक बारिश रिकार्ड की गई।

गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से काले घने बादल छाए रहे। इसके कारण मौसम में ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक तापमान में किसी तरह के परिवर्तन की संभावना से इनकार किया है।

वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 35.5 डिग्री और सबसे कम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जमशेदपुर में, डालटेनगंज में 32.4, बोकारो में 33.6 डिग्री हमको और चाईबासा में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

spot_img
Video thumbnail
दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के श्राद्ध में CM समेत तमाम गण्यमान्य लोग देंगे श्रद्धांजलि,ऐसी है तैयारी
03:50
Video thumbnail
जेल से छूटते हीं जश्न में डूबा युवक,हाथ मे तमंचा और बार बालाओं के साथ डांस का वीडियो हुआ वायरल
01:57
Video thumbnail
CM सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ पीड़ितों की ली सुध,दिया यह आश्वासन...
04:09
Video thumbnail
PM मोदी की जन्मदिन के मौके पर भाजपा का सेवा और संकल्प दिन में रक्तदानशाम को दिप जलेंगे:राज सिन्हा
01:44
Video thumbnail
नीरज सिंह मर्डर केस में आरोपी रहे शूटर सागर सिंह का धनबाद पुलिस ने किया इनकाउंटर,SNMMCH लाया गया..!
03:05
Video thumbnail
DC को धनबाद संवारने के लिए भेजा गया है,गोल्फ ग्राउंड मेला के लिए देकर कर रहे हैं गलत:शेखर अग्रवाल
01:38
Video thumbnail
सड़क दुर्घटना में मृतक की पत्नी को आजीवन रोजगार और 3.5 लाख मुआवजे की शर्त पर श्रीराम सेल्स के साथ हुआ
03:29
Video thumbnail
गिरिडीह:बेंगाबाद में लोकतांत्रिक अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण पर हुआ मंथन...
03:58
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular