26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव : पटना में नामांकन शुरू, 17 अक्टूबर लास्ट डेट…

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही पटना जिले में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। जिले की 14 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन कर सकेंगे।

प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। सभी नामांकन केंद्रों पर सुरक्षाकर्मी और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई है और 100 मीटर के दायरे में तीन से ज्यादा गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी और डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।

नामांकन से जुड़ी अहम तारीखें
नामांकन शुरू: 10 अक्टूबर

नामांकन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर

जांच (स्क्रूटिनी): 18 अक्टूबर

नाम वापसी की आखिरी तारीख: 20 अक्टूबर

मतदान: 6 नवंबर

विधानसभा सीटों के नामांकन केंद्र
हर विधानसभा के लिए अलग केंद्र तय किया गया है जैसे मोकामा के लिए बाढ़ एसडीओ का कक्ष, दीघा के लिए पटना कलेक्ट्रेट, फुलवारी के लिए आपूर्ति समाहर्ता का कक्ष आदि।

चुनाव आयोग ने इस बार नामांकन प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाने पर ज़ोर दिया है। उम्मीदवारों को अपनी जानकारी जैसे शपथपत्र, संपत्ति और आपराधिक रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी और उसकी हार्ड कॉपी भी जमा करनी होगी।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular