29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

DGP, SSP समेत 13 पुलिस अधिकारियों पर FIR……

हरियाणा:हरियाणा के 2001 बैच के IPS अधिकारी एडीजीपी वाई पूरण कुमार की मौत के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर समेत 12-13 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को पूरण कुमार का सुसाइड नोट उनकी जेब से मिला। इसमें डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक के एसएसपी समेत 13 अधिकारियों के नाम लिखे थे। इसी आधार पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने सभी पर एफआईआर दर्ज की है।

किन धाराओं में केस हुआ दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 108 आरडब्ल्यू 3(5) बीएनएस और 3(1)(आर) पीओए (एससी/एसटी) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी के खिलाफ जांच शुरू हो गई है।

सीएम नायब सैनी ने जताया शोक
सीएम नायब सैनी वीरवार को पूरण कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार से मिलने उनके चंडीगढ़ स्थित घर पहुंचे। करीब 45 मिनट रुककर उन्होंने संवेदना जताई। अमनीत ने साफ कहा कि जब तक केस दर्ज नहीं होगा, तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगी।

गंभीर आरोप और गायब लैपटॉप
सुसाइड नोट में पूरण कुमार ने पुलिस और अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए। खास बात यह है कि इसमें किसी तात्कालिक झगड़े या निजी विवाद का जिक्र नहीं है। घटनास्थल से उनका लैपटॉप भी नहीं मिला। पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक और सीएफएसएल टीम को बुलाया।

सिस्टम और सरकार पर उठाए थे सवाल
पूरण कुमार पहले भी कई बार पदोन्नति, पोस्टिंग और भेदभाव जैसे मुद्दों पर सरकार और विभाग को पत्र लिख चुके थे। अब जांच में इन मामलों को भी खंगाला जा रहा है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular