36.8 C
Jharkhand
Tuesday, April 28, 2026

राजगंज एनएच पर दो कंटेनरों की टक्कर, एक चालक घायल…

IMG 20251011 WA0093

राजगंज: शनिवार शाम करीब 7 बजे राजगंज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर दो कंटेनरों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों कंटेनर नोएडा-दिल्ली से कोलकाता की ओर जा रहे थे, तभी एक कार ने तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश की। कार को बचाने के प्रयास में एक कंटेनर चालक ने अचानक वाहन को दूसरी लेन में मोड़ दिया, जिससे विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे कंटेनर से टक्कर हो गई।

हादसे में घायल चालक की पहचान आशीष भदौरिया, निवासी कानपुर, के रूप में हुई है। उसे कमर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही राजगंज गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

पुलिस ने दोनों कंटेनरों को जप्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

कुछ देर के लिए जाम, फिर यातायात सामान्य

स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यातायात कुछ ही देर में सामान्य कर दिया गया।

 

spot_img
Video thumbnail
जिनको लगता है मोदी जी ने महंगाई ला दिया है उनको एक बार नेपाल आकर ज्यादा नहीं एक सप्ताह रह लेना चाहिए
01:08
Video thumbnail
स्कार्पियो ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर,3 की मौ'त पांच घायल, इस वजह से हुआ हादसा...
02:12
Video thumbnail
बाबा पशुपतिनाथ के दरबार मे दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं सर्वकष्ट,मिलती है अदभुत उर्जा,हर हर महादेव
01:04
Video thumbnail
बाबा पशुपतिनाथ के दरबार मे दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं सर्वकष्ट,मिलती है अदभुत ऊर्जा...
01:07
Video thumbnail
काठमांडू से पोखरा का सुहाना सफर और ये हसीन वादियां,लेकिन सड़क बहुत कष्टदायक है....
00:58
Video thumbnail
राजगंज में फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हा,दसा, तीन घा,यल
00:31
Video thumbnail
जवाहर नवोदय विद्यालय बेनागोड़िया के छात्र की तालाब में डूबने से मौत, विद्यालय प्रबंधन पर उठ रहे सवाल
02:26
Video thumbnail
IIT-ISM में सुरक्षा कर्मियों की छंटनी के विरोध में धरना, कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल की चेतावनी
03:13
Video thumbnail
घटिया गुपचुप चाट खाकर ङो दर्जन बीमार,एक मासूम की मौ'त,क्या कर रही है फ़ूड सेफ़्टी विभाग...
05:03
Video thumbnail
डीआरएम ऑफिस चौक पर भीषण सड़क हा,दसा
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!